• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

दीपावली की रात कटनी में बड़ा हादसा, दुकान और घर में लगी आग; दो माह के मासूम सहित परिवार के छह लोगों की मौत

सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। मां की गोद में लिपटा वह नन्हा जीवन दुनिया को ठीक से समझ भी नहीं पाया था कि काल ने उसे परिवार सहित छीन लिया।

By Mukesh TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 07:43:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:08:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीपावली की रात कटनी में बड़ा हादसा, दुकान और घर में लगी आग; दो माह के मासूम सहित परिवार के छह लोगों की मौत
आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नईदुनिया

HighLights

  1. आधी रात आग से घिरा तीन मंजिला भवन
  2. देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया
  3. देर रात से शुरू हुआ सुबह तक चला रेस्क्यू

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। दीपावली की रात एक ओर रोशनी और खुशियों के पर्व में डूबे थे तो वही जिले के बरही में एक अग्निकांड में परिवार के छह लोगों की जान चली गई। बरही निवासी पूरन अग्रवाल व रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में आधी रात अचानक आग भड़क उठी।

छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई

देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, नातिन आर्या (14), अन्वी (6) और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।


तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं...

रातभर आग की लपटों से घिरी इमारत के भीतर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार को बचाने की कोशिशें चलती रहीं। सुबह करीब 4:30 बजे 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं

सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। इनमें दो माह का मासूम भी शामिल था। घटनास्थल का मंजर इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई

रात करीब 12 बजे आग लगने के बाद नगर परिषद बरही का दमकल वाहन लगभग एक बजे मौके पर पहुंचा, लेकिन उसकी पाइप फटी हुई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद विजयराघवगढ़ से दमकल वाहन पहुंचा, उसकी पाइप में भी खराबी बताई गई। इसके चलते आग बुझाने के प्रयासों में बाधा आई।

कैमोर और कटनी से भी दमकल वाहन पहुंचे

बाद में कैमोर और कटनी से भी दमकल वाहन पहुंचे। आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सुबह तक मशक्कत जारी रही। जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लोगों ने बताया कि हादसे के बावजूद सुबह करीब चार बजे तक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी नहीं दिखाई दी। अनुपस्थिति ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी।

रितेश और उनकी भाभी की बची जान

हादसे के दौरान रितेश अग्रवाल और उनकी भाभी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। बताया जाता है कि आग की लपटें देखकर दोनों ने शोर मचाया और बाहर की ओर भागे, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य आग और धुएं के बीच इमारत में ही फंसे रह गए।

नन्हा जीवन दुनिया को ठीक से समझ भी नहीं पाया था

अग्निकांड का सबसे पीड़ादायक पहलू उस दो माह के मासूम की मौत है, जो अपनी मां पूनम के साथ तीसरी मंजिल स्थित कमरे में था। मां की गोद में लिपटा वह नन्हा जीवन दुनिया को ठीक से समझ भी नहीं पाया था कि काल ने उसे परिवार सहित छीन लिया।

बेटियां भी इमारत के दूसरे हिस्से में फंस गईं

चंद्रकला और परिवार की दोनों मासूम बेटियां भी इमारत के दूसरे हिस्से में फंस गईं। सुबह जब रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- 7 साल पुराने नरसिंहपुर एनकाउंटर की अब CBI करेगी जांच, परिजनों ने लगाया था फर्जी मुठभेड़ का आरोप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।