
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। उमरियापान थाना क्षेत्र के टोला गांव में एक महिला को फिट आने से वह गिर गई और नजदीक पड़ी चिमनी से आग भड़क उठी।
आग की चपेट में आकर तीन माह के मासूम झुलस गई। जब तक लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
टोला निवासी संदीप कोल के घर में पत्नी के साथ दो बच्ची थीं। युवक कहीं बाहर गया हुआ था। उसके घर के बिजली पिछले दो-तीन दिन से बंद थी और इसके चलते चिमनी के प्रकाश कर रखा था।
रात को नौ बजे के लगभग अचानक से संदीप को पत्नी को फिट आए और वह गिर गई। इस दौरान जिससे नजदीक रखी चिमनी गिरी और नजदीक में लेटी तीन माह की मासूम रानी कोल पिता संदीप कोल उसकी चपेट में आ गई और झुलस गई।
इस बीच पांच साल की बड़ी बेटी घर से बाहर निकल आई थी और उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोग जब संदीप के घर पहुंचे और आग बुझाते हुए मासूम को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उसे स्वजनों को सौंप दिया और मामला जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में महिला कांग्रेस में जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट पर विवाद, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- शिकायत झूठी