• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया मामला, कांग्रेस पार्षद मौसूफ का नाम उछला तो हाई कोर्ट पहुंचा केस

मामले में नेहा के साथ उनके करीबी बताए जा रहे क्षितिज राज और मारूफ अहमद हनफी को भी आरोपित बनाया गया है। एफआईआर के बाद से तीनों पिछले 14 दिनों से फरार ह...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 07:58:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:58:50 PM (IST)
कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया मामला, कांग्रेस पार्षद मौसूफ का नाम उछला तो हाई कोर्ट पहुंचा केस
मामले में पुलिस ने सीएसपी सहित तीनों आरोपितों पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया और लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

HighLights

  1. जमीन खरीद फरोख्त में कांग्रेस पार्षद का नाम
  2. गंभीर आरोपों को लेकर कुठला थाने में एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ करोड़ों रुपये की जमीन को कथित तौर पर कम कीमत में खरीद-फरोख्त करने, हत्या के आरोपित को जमानत दिलाने में मदद करने और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों को लेकर कुठला थाने में एफआईआर दर्ज है।

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया था

मामले में मारूफ अहमद हनफी के बेटे और कांग्रेस पार्षद मौसूफ अहमद का नाम भी जमीन की खरीद-फरोख्त से जोड़कर जांच कराने जहां भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया था तो वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी इस संबंध में पोस्ट की गई।


कांग्रेस पार्षद की छवि खराब करने का आरोप

पार्षद का नाम मामले में जोड़ने व जानकारी पोस्ट करने को लेकर उनकी नजदीकी रूई बाजार निवासी आशीष जैन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिसमें कांग्रेस पार्षद की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

विभिन्न कंपनियों को भी पार्टी बनाया गया

मामले में उनके खिलाफ पोस्ट करने और सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग याचिका के माध्यम से की गई है। याचिका में मौसूफ का नाम प्रकरण में उछाले जाने पर मप्र शासन, डीजीपी, एसपी, कुठला थाना प्रभारी सहित सोशल मीडिया के प्लेटफार्म की विभिन्न कंपनियों को भी पार्टी बनाया गया है।

निलंबित सीएसपी के गांव से खाली हाथ लौटी पुलिस

निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पुलिस की पकड़ से दूर है। सीएसपी सहित उनके करीबी क्षितिज राज व मारूफ अहमद के खिलाफ कुठला थाने में मामला दर्ज हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक तीनों में से किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका।

टीम ने स्वजनों से जानकारी के बाद खाली हाथ

बहुचर्चित जमीन की सौदेबाजी और भ्रष्टाचार के मामले में फरार निलंबित सीएसपी की तलाश में मंगलवार को टीम राजगढ़ जिले के पचोर स्थित सीएसपी के गृह ग्राम पहुंची, लेकिन वहां भी पुलिस को सीएसपी का कोई सुराग नहीं मिला। टीम ने स्वजनों से जानकारी ली और उसके बाद खाली हाथ वापस लौट आई।

पुलिस अब तक तीनों आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी

दूसरी तरफ इसी मामले से जुड़े हत्या के आरोप में झिंझरी जेल में कैद रमेश लोधी को एसआइटी जिला न्यायालय लेकर पहुंची, जहां पर उसके कथन दर्ज कराए गए। सीएसपी की जिला अदालत से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद भी पुलिस अब तक तीनों आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले में पुलिस ने सीएसपी सहित तीनों आरोपितों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया और लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- खाली प्लाट बने मच्छरों की ‘नर्सरी’, बुखार का ट्रिपल अटैक; जबलपुर के सरकारी आंकड़ों से कहीं बड़ा खतरा