• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के दो स्पा सेंटर में अचानक पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक सामान मिलने पर पकड़े गए 15 युवक-युवतियां

शहर में जगह-जगह संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी लगातार सामने आती रही है। सूचना के आधार पर रविवार की शाम को महिला पु...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:17:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:17:28 PM (IST)
कटनी के दो स्पा सेंटर में अचानक पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक सामान मिलने पर पकड़े गए 15 युवक-युवतियां
कटनी के दो स्पा सेंटर में अचानक पहुंची पुलिस

HighLights

  1. बरगवां स्थित नेचुरल और आवा स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारी रेड
  2. मौके से 5 युवक और 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया
  3. आपत्तिजनक सामग्री जब्त, देर रात तक थाने में पूछताछ जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। शहर में जगह-जगह संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी लगातार सामने आती रही है। सूचना के आधार पर रविवार की शाम को महिला पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ शहर के दो स्पा सेंटरों में दबिश दी। दोनों स्थानों से 15 युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

बरगवां मुख्य मार्ग के नेचुरल और आवा स्पा सेंटर पर दबिश

जानकारी के अनुसार शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में स्पा सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर डीएसपी अजाक शिवा पाठक के साथ महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर व स्टाफ ने रविवार की शाम को बरगवां स्थित नेचुरल स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर में दबिश दी।


5 युवक और 10 युवतियों से देर रात तक पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान नेचुरल स्पा सेंटर से पांच युवक और दस युवतियों को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। सभी को महिला थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है कि सेंटर में किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। देर रात तक पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी रही।

यह भी पढ़ें- एमपी में हवाई सेवाओं का होगा विस्तार... सिंगरौली व रतलाम में बनेंगे एयरपोर्ट, केंद्र और राज्य में होगा MoU

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि स्पा सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है और मामले की जांच की जा रही है।