
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी दलपत पटेल के थाना परिसर के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में जबलपुर से शव के कटनी पहुंचते ही इंदिरा नगर चौराहे पर स्वजनों ने चक्का जाम कर दिया है।

चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें कुठला थाना के साथ एनकेजे थाना, माधव नगर, कोतवाली, बहोरीबंद से पुलिस बल मंगाया गया है।

यहां पूर्व में पदस्थ रहे और वर्तमान में जबलपुर में सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारियों को भी स्वजनों को समझाने के लिए बुलाया गया है। स्वजन चौराहे पर हंगामा कर रहे हैं और शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया।

अधिकारी स्वजनों को समझाने में जुटे हैं। एक घंटे से अधिक प्रदर्शन के बाद अधिकारियों की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने स्वजन। चौराहे से हटाया शव। अंतिम संस्कार को घर लेकर हुए रवाना।
.jpeg)
यह भी पढ़ें- जबलपुर में छात्रा को डस्टर मारने के मामले में शिक्षक से मांगा जवाब, जांच के बाद तय होगी कार्रवाई