रक्षाबंधन के पहले कटनी के खाद्य प्रतिष्ठानों में छापा, पेड़ा-पनीर और नमकीन तक में मिलावट
इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के पालन के लिए जवाबदेह बनाना और नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 05:22:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 05:22:30 PM (IST)
प्रतिष्ठान में जांच करते अधिकारी। नईदुनियाHighLights
- खाद्य प्रतिष्ठानों में नमूने संकलन से हड़कंप
- लैब जांच के बाद होगा गुणवत्ता का निर्धारण
- अमानक पाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। उपभोक्ताओं की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कटनी शहर में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम द्वारा विभिन्न मिष्ठान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। मिलावट के कारण कार्रवाई से हड़कंप का माहौल है।
हर नमूने की होगी वैज्ञानिक जांच
विभाग द्वारा संकलित सभी खाद्य नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित खाद्य पदार्थ की वास्तविक संरचना, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने अथवा नहीं होने का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।
रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
प्रयोगशाला जांच में यदि कोई नमूना निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान दन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
- मिशन चौक स्थित कोजी मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा, दूध बर्फी और नमकीन
- इंदौर सेव भंडार से बूंदी लड्डू एवं खोया बर्फी
- सिल्वर टॉकीज स्थित बाहुबली दूध भंडार से पनीर एवं खोया
- सिल्वर टॉकीज रोड स्थित शानू मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, नमकीन एवं बर्फी
- बाहुबली खोया भंडार से खोया पेड़ा एवं खोया
- पन्ना मोड़ स्थित पटेल मिष्ठान भंडार से कलाकंद एवं खोया
- बस स्टैंड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा
- पुरानी स्थित गोरे लाल मिठाई भंडार से बूंदी लड्डू एवं कलाकंद
- बस स्टैंड कटनी स्थित ओम साई मिठाई शॉप से लड्डू एवं सलोनी
यह भी पढ़ें- कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में ऐसा घटनाक्रम कि नेहा पच्चीसिया ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा