• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया केस में पाकिस्तानी कनेक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, साइबर सेल जांच कर रहा है।

By Mukesh TiwariEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:59:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 11:03:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया केस में पाकिस्तानी कनेक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया का पाकिस्तानी कनेक्शन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी व्यक्ति का वीडियो वायरल
  2. वीडियो में भारत सरकार से बहाली की मांग की गई
  3. साइबर सेल अकाउंट की सच्चाई की जांच कर रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में धोखाधड़ी, अवैध वसूली सहित अन्य आरोपों में घिरीं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मामले में अब पाकिस्तान कनेक्शन की एंट्री हो गई है। निलंबित सीएसपी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी व्यक्ति ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने खुद को पाकिस्तानी होने का दावा किया। साथ ही नेहा का पक्ष लेते हुए भारत सरकार से बहाल करने और छोड़ने की बात भी कही है।

वीडियो में चश्मा लगाए दिख रहे व्यक्ति ने दावा किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जल्द ही फरार नेहा खुद वीडियो जारी करेंगी और वापसी का एलान करेंगी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटा

इस पोस्ट के बाद सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। साइबर सेल अकाउंट की सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि अकाउंट हैक हुआ है या किसी ने जानबूझकर वीडियो पोस्ट किया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।


यह भी पढ़ें- दीवाली की रात आग का तांडव... देशभर में 23 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में 13 ने गंवाई जान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।