• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी जेल जाने से पहले चकमा देकर भागे तीन आरोपी, एक आया पुलिस की गिरफ्त में

मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारी सहित बहोरीबंद थाना प्रभारी और माधवनगर थाना प्रभारी भी कुछ कहने से बचते रहे।

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:27:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:27:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी जेल जाने से पहले चकमा देकर भागे तीन आरोपी, एक आया पुलिस की गिरफ्त में
दो की तलाश करती बहोरीबंद पुलिस। सौजन्‍य

HighLights

  1. जिला जेल कटनी के मुख्य द्वार के सामने की घटना
  2. भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया
  3. बहोरीबंद से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद जेल जाना था

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। पुलिस जहां करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में सुराग जुटाने में लगी है तो वहीं एक नया मामला सामने आया है। बहोरीबंद से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किए गए तीन आरोपियों को न्यायालय ने जेल दाखिल के आदेश दिए थे।

जेल गेट में कार्रवाई के दौरान हड़कंप

जेल गेट में कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दो की तलाश जारी है।

तीनों को जिला न्यायालय में पेश किया था

बहोरीबंद थाने से जिला जेल कटनी में दाखिल कराने लाए गए तीन आरोपी जेल के मुख्य द्वार के सामने से ही पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बहोरीबंद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 151 में गिरफ्तार तीन आरोपी राकेश, रंजीत और अभिषेक को जिला न्यायालय में पेश किया था।


तीनों ने मौका पाकर जेल गेट के सामने से फरार

जहां से उनको जेल भेज दिया गया और पुलिस उनको जिला जेल लेकर पहुंची थी। पुलिस टीम तीनों को जेल में दाखिल कराने की प्रक्रिया पूरी कर पाती, इससे पहले ही तीनों ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और जेल गेट के सामने से फरार हो गए।

एक पकड़ा जबकि दो की तलाश जारी

माधवनगर थाना क्षेत्र की घटना को लेकर बताया जाता है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये मांगे थे, 30 हजार में सौदा कर घर में प्रसव; मौत पर जबलपुर के सांई अस्पताल की दो कर्मि‍यों पर FIR

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।