• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा के खालवा में घर के पीछे बाड़े में उगाए गए गांजे के 152 पौधे पुलिस ने किए जब्त

खंडवा के खालवा में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक घर के पीछे बाड़े में लगे गांजे के 152 हरे पौधे जब्त किए।

By Manish KareEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 01:16:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 01:23:47 PM (IST)
खंडवा के खालवा में घर के पीछे बाड़े में उगाए गए गांजे के 152 पौधे पुलिस ने किए जब्त
खंडवा में पुलिस ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई।

HighLights

  1. 17 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, 68 हजार रुपये कीमत
  2. पुलिस ने गांजे के पौधे लगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
  3. एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। खालवा थाना पुलिस ने एक घर के पीछे बने बाड़े में लगाए गए गांजे के 152 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 17 किलो 200 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 68 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अधिकारियों को मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गजेंद्र सिंह कंवर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में खालवा थाना प्रभारी अनुपम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


दो सितंबर को पुलिस को मुखबिर से अड़ाखेड़ा निवासी दादू पुत्र डायलु कोलकर अपने घर के पीछे बने बाड़े में गांजे के पौधे लगाने की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बाड़े से गांजे के 152 हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेती किस उद्देश्य से की जा रही थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

अवैध शराब के साथ गांजे पर भी कार्रवाई

खंडवा जिले में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर नियंत्रण के लिए एक सप्ताह में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और लहान जब्त करने के साथ ही अवैध अहातों को तोड़ने की कार्रवाई हुई है। इससे अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता: कार से 71 किलो अवैध गांजा जब्त, रायसेन के 4 तस्कर गिरफ्तार