• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

पति ने कहा अब नहीं पियूंगा शराब, पत्नी ने भावुक होकर पहनाई माला, खंडवा में बिखरा परिवार लोक अदालत में हुआ एक

नेशनल लोक अदालत में उस समय भावुक कर देने वाला पल सामने आया जब लंबे समय से दूर रहने वाले पति-पत्नी फिर एक हो गए। पति ने पत्नी से कहा अब शराब नहीं पियूं...और पढ़ें

By Geete GovindEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 08:13:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 08:13:38 PM (IST)
पति ने कहा अब नहीं पियूंगा शराब, पत्नी ने भावुक होकर पहनाई माला, खंडवा में बिखरा परिवार लोक अदालत में हुआ एक
नेशनल लोक अदालत में समझाइश और परामर्श के बाद एक हुए दंपती। (नईदुनिया)

HighLights

  1. पति को शराब पीने की बुरी आदत थी
  2. नशे में वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था
  3. बच्चों के साथ भी मारपीट करता था

नईदुनिया प्रतिनधि, खंडवा : नेशनल लोक अदालत में उस समय भावुक कर देने वाला पल सामने आया जब लंबे समय से दूर रहने वाले पति-पत्नी फिर एक हो गए। पति ने पत्नी से कहा अब शराब नहीं पियूंगा, चलो घर हम साथ मिलकर रहेंगे। उसके इतना कहते ही पत्नी भावुक हो गई और उसके आंसू छलक पड़े। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और माहौल तालियों से गूंज उठा।

सुरेश (परिवर्तित नाम) को शराब पीने की बुरी आदत थी। शराब के नशे में वह आए दिन अपनी पत्नी सीमा (परिवर्तित नाम) से विवाद करता और बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। पति के इस व्यवहार से परेशान होकर सीमा ने न्यायालय की शरण ली तथा भरण-पोषण का प्रकरण भी प्रस्तुत किया।


दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में यह प्रकरण कुटुंब न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष पीठासीन अधिकारी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगराज उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत हुआ तो उन्होंने दोनों पक्षों से संवाद कर उन्हें परिवार, बच्चों और आपसी संबंधों के महत्व को समझाया। इस समझाइश से प्रभावित होकर सुरेश ने अपनी पत्नी और बच्चों के समक्ष संकल्प लिया कि वह आज के बाद कभी शराब का सेवन नहीं करेगा तथा अपनी पत्नी और बच्चों को प्रेम एवं सम्मान के साथ रखेगा।

लोक अदालत बनी खुशियों का सेतु, फिर एक हुए दंपती

इसी तरह राम सिंह एवं आरती (परिवर्तित नाम) के लिए भी लोक अदालत खुशियों का सेतु साबित हुई। इनका विवाह वर्ष 2023 में हुआ था।विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच पारिवारिक कारणों से मतभेद उत्पन्न हो गए। आरती ने सास-ससुर से अलग रहने की इच्छा व्यक्त की, इस पर रामसिंह ने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए अपने माता-पिता से अलग रहकर उसकी देखभाल की।

इसी दौरान आरती गर्भवती हुईं लेकिन कुछ समय बाद वह अपने मायके चली गईं और वापस ससुराल आने से इंकार कर दिया। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला न्यायालय तक पहुंच गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव श्रीवास्तव तथा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगराज उपाध्याय ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाइश दी गई और वैवाहिक जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। समझाइश एवं परामर्श के बाद दोनों पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में पारिवारिक कलह का सुखद अंत, पति बोला- पत्नियों और बच्चों को साथ रखूंगा