खंडवा में धमकाकर विवाहिता से दुष्कर्म, मतांतरण व निकाह के लिए बनाया दबाव
तवाली थाना क्षेत्र में महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने, शारीरिक शोषण और लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छनेरा निवासी फारुख बाठिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 07:41:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 07:54:34 AM (IST)
महिला को किया प्रताड़ित। -प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- खंडवा का मामला, सात लाख रुपये भी ऐंठे
- आरोपी फारुख के खिलाफ पांच कानूनों के तहत मामला दर्ज
- विरोध के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने, शारीरिक शोषण और लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छनेरा निवासी फारुख बाठिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना से हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त कर आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 31 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2023 में वह बेटी के साथ छनेरा में किराये के मकान में रहती थी। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले फारुख और उसके परिवार से जान-पहचान हुई। अगस्त 2025 में बैंक संबंधी काम से खंडवा आने के दौरान आरोपित उसे कार से शहर लेकर आया।
विरोध के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए
काम निपटाने के बाद वह उसे होटल में ले गया, जहां विरोध के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपित फारुख ने वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो बहुप्रसारित करने तथा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाता था। वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा और व्यापार के नाम पर ऑनलाइन व नकद छह से सात लाख रुपये भी ले लिए।
महिला की बेटी को भी लगातार परेशान कर रहा था
फारुख बालिका को भी लगातार परेशान कर रहा था। उसे उर्दू सिखाने के साथ ही छेड़खानी कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। हिंदू जागरण मंच के टीम ने पकड़कर सबक सिखाया और कोतवाली थाने में ले जाकर एफआइआर दर्ज करवाई। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव झा ने शहर के जिस होटल में महिला से दुष्कर्म हुआ उसके संचालक पर भी प्रकरण दर्ज करने की मांग पुलिस से की है।
कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार रात करीब दस बजे भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(एम), 115(2), 351(3), एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और एसटी-एससी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।