खंडवा में खेत की रखवाली कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
Khandwa News: मूंदी क्षेत्र में खेत में फसल की रखवाली के लिए टापरी बनाकर पति के साथ रहने वाली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 10:45:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 10:45:22 PM (IST)
मूंदी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।HighLights
- महिला से सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार
- न्याय नहीं मिलने से पुलिस में की शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मूंदी क्षेत्र में खेत में फसल की रखवाली के लिए टापरी बनाकर पति के साथ रहने वाली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले समाज की पंचायत में गुहार लगाई लेकिन मामला दबंगों का होने से पंचायत ने ध्यान नहीं दिया। घटना के करीब दस दिन बाद पीड़िता ने मूंदी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपितों को न्यायालय ने जेल तथा बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया है।
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि वह पति के साथ खेत की रखवाली का काम करती है। 29 नवंबर की रात्रि पांच व्यक्ति तथा एक नाबालिग खेत पर आए। टापरी के बाहर पति के साथ ठंड से बचने के लिए आग तापने लगे। थोड़ी देर बाद पति गांव की तरफ काम से चला गया। इस बीच दो आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान तीन व्यक्ति और नाबालिग बाहर पहरा देते रहे। उन्होंने भी अपराध में सहयोग किया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपितों ने उसके पति को जान से खत्म करने की धमकी दी। इस कारण घटना किसी को नहीं बताई थी।
यह भी पढ़ें- सामाजिक सुरक्षा पेंशन में सेंधमारी, 212 निष्क्रिय बैंक खातों से निकाले 44 लाख, 7 आरोपियों पर FIR दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया
बाद में पति को घटना बताने पर पहले समाज की पंचायत से न्याय की गुहार की गई। वहां से न्याय नहीं मिलने पर पति को साथ लेकर आठ दिसंबर को मूंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मूंदी पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध धारा 70(1), 332(बी) 351(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण को गंभीरता के लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया व टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित रंजीत गौंड, भारत उर्फ बद्री गौंड, अमित गौंड, संदीप गौंड सभी निवासी बैडी, मूंदी को पुनासा न्यायालय से जेल भेज दिया। बाल अपचारी को बाल न्यायालय खंडवा से बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।