• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

पत्नी के शौक पूरा करने के लिए लिया कर्ज चुकाने के चक्कर में बना बाइक चोर, खंडवा में वाहन चेकिंग में पकड़ा गया युवक

कर्ज चुकाने के दबाव में एक युवक को बाइक चुराना भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक के साथ युवक को पकड़ा तो पूछताछ में चोर...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:34:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:34:39 PM (IST)
पत्नी के शौक पूरा करने के लिए लिया कर्ज चुकाने के चक्कर में बना बाइक चोर, खंडवा में वाहन चेकिंग में पकड़ा गया युवक
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कर्ज चुकाने के दबाव में एक युवक को बाइक चुराना भारी पड़ गया
  2. पुलिस ने उससे चोरी की बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है
  3. उसके पास बाइक के दस्तावेज नहीं थे और नंबर प्लेट भी संदिग्ध मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। पत्नी के शौक पुरान करने के चक्कर में लिया कर्ज चुकाने के दबाव में एक युवक को बाइक चुराना भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक के साथ युवक को पकड़ा तो पूछताछ में चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष पुत्र रमेश वर्मा (नामदेव), निवासी कोहेफिजा कॉलोनी खंडवा को 16 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके पास बाइक के दस्तावेज नहीं थे और नंबर प्लेट भी संदिग्ध मिली। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया।


निजी कंपनी में जॉब कर रहा था

बताया जाता है कि युवक दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। शादी के बाद खंडवा आ गया। यहां गृहस्थी चलाने के लिया कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान होकर चोरी का रास्ता अपनाया।

आरोपी पर ब्याज पर लिया गया करीब 50 हजार रुपए का कर्ज था

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर ब्याज पर लिया गया करीब 50 हजार रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू किया। शहर में बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिया था।

पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है

मामले में पांच अगस्त को खंडवा निवासी मनोज कुमार ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आरजे 14 एसएस 5014 नंबर की बाइक बरामद की है। अब पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- अजब भोपाल की गजब चोरी... चालान काटते रह गए ट्रैफिक SI, बाजू में खड़ी उनकी ही बाइक ले उड़ा चोर