• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ओंकारेश्वर में परिक्रमा के दौरान पलटी नाव, सभी 10 यात्री सुरक्षित, 2 की हालत गंभीर; लाइफ जैकेट ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार नाव नवीन घाट से आगे ओंकार मठ और नागर घाट के बीच हादसे का शिकार हो गई। नाव में सवार सभी श्रद्धालु झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, ज...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 05:11:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 05:11:31 PM (IST)
ओंकारेश्वर में परिक्रमा के दौरान पलटी नाव, सभी 10 यात्री सुरक्षित, 2 की हालत गंभीर; लाइफ जैकेट ने बचाई जान
श्रद्धालुओं के साथ ओंकारेश्वर में हादसा।

HighLights

  1. श्रद्धालुओं के साथ ओंकारेश्वर में हादसा
  2. नागर घाट के पास पलटी नाव, 2 घायल
  3. नाविकों की तत्परता से बची 10 जिंदगियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब बैकवाटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। नाव में सवार सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें सनावद अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 225 नंबर की लकड़ी की नाव नवीन घाट से आगे ओंकार मठ और नागर घाट के बीच हादसे का शिकार हो गई। नाव में सवार सभी श्रद्धालु झारखंड के रांची निवासी बताए जा रहे हैं, जो ओंकारेश्वर में परिक्रमा के लिए निकले थे।

पत्थर से टकराकर असंतुलित हुई नाव

बताया जा रहा है कि नाव चलते समय नीचे पत्थर से टकरा गई, जिससे वह असंतुलित हो गई। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और कुछ ही देर में वह डूबने लगी। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद एसडीईआरएफ, होमगार्ड की टीम और स्थानीय नाविक तत्काल मौके पर पहुंचे और तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया।


यह भी पढ़ें- खरगोन में रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

त्वरित रेस्क्यू और प्रशासनिक निर्देश

सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सनावद अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि समय रहते राहत दल के पहुंचने से सभी की जान बच गई। प्रशासन ने नाव संचालन में सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।