
नईदुनिया प्रतिनिधि,खंडवा। नर्मदा भक्त और अखंड निराहार संत दादा गुरु की पंचम नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ मंगलवार को ओंकारेश्वर में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचकर गौमुख घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री सारंग पटेल और मंत्री गौतम टेटवाल भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे हेलीकाप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचें। यहां गौमुख घाट पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पूजन किया। मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई। पंचम नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ करने की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम दादा गुरु ने सोमवार को श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।
इससे पूर्व वे चार बार मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर चुके है। पिछले छह साल से दादा गुरु निराहार रह कर म नर्मदा की आराधना कर रहे है। वे केवल नर्मदा जल पर ही सनातन का संदेश जनजन तक पहुंचा रहे है। मंगलवार को उनकी पंचम परिक्रमा प्रारंभ होगी।
यह भी पढ़ें- एमपी में नर्मदा परिक्रमा पथ में बनेंगे 150 पुल-पुलिया, 22 सड़कें, श्रद्धालुओं के लिए सुगम होगा रास्ता
यह भी पढ़ें- तीर्थराज अमरकंटक और मां नर्मदा परिक्रमा का महत्व क्या….जानें इसके धार्मिक, भौगोलिक और ज्योतिषीय मूल्य