• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ब्रेक फेल होने से टैंकर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर और क्लीनर, ट्रक को काटकर निकाले गए घायल

पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत निजी होटल के सामने ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने खड़े टैंकर में जा घुसा।

By Ashwin RathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 26 May 2026 04:14:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 04:14:48 PM (IST)
ब्रेक फेल होने से टैंकर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर और क्लीनर, ट्रक को काटकर निकाले गए घायल
इंदौर-अदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा।

HighLights

  1. इंदौर-अदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा
  2. ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक सामने खड़े टैंकर में घुसा
  3. काटकर बाहर निकाले गए घायल नासिर और राशिद

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। इंदौर-अदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बार फिर तेज रफ्तार और तकनीकी खराबी बड़ा हादसा बन गई। पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत निजी होटल के सामने ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने खड़े टैंकर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर व क्लीनर केबिन में बुरी तरह फंस गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में नासिर खान और राशिद खान घायल हुए हैं।

केबिन काटकर घायलों को निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान ट्रक का दरवाजा और मुड़ा हुआ हिस्सा हटाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल-100 वाहन से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना भेजा गया।


यह भी पढ़ें- देवास में 42 युवकों से विवाह के नाम पर की थी धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बन रही काल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार तेज थी और अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। उल्लेखनीय है कि इंदौर-अदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़क किनारे प्रबंधन और वाहन चालकों की लापरवाही हादसों की बड़ी वजह बन रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है।