• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

राजशाही ठाठ-बााट में गोंड राजघराने के वंशजों को सम्मानित कर सीएम बोले, मैं धन्य हुआ

हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम में 52 राजघरानों के 41 परिवारों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से तलवा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:40:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:46:19 AM (IST)
राजशाही ठाठ-बााट में गोंड राजघराने के वंशजों को सम्मानित कर सीएम बोले, मैं धन्य हुआ
गोंड राजवंश के वंशजों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव।

HighLights

  1. हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की घोषणाएं हुई
  2. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबू, तुम्हारी सरकार थी तब बालाघाट जाकर बता देते
  3. बालाघाट में आदिवासी बच्चों के बीमारी से मौत के बाद एक अक्टूबर को राहुल गांधी पीड़ितों से मिले थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। आजादी से पहले 52 गोंड राजघरानों का जो ठाठ-बाट था, ठीक उसी राजशाही अंदाज में 41 परिवारों के वंशजों को सम्मानित कर सोमवार को सीएम डा. मोहन यादव गद्गद् हो गए। उन्होंने कहा- मैं धन्य हो गया। पहली बार विंटेज कार में बैठा। वह भी क्या दौर रहा होगा। महारानी दुर्गावती की जयंती पर सौभाग्य की बात है कि हम गोंड राजघरानों के वंशजों को सम्मानित कर रहे हैं।

वीरांगना रानी दुर्गावती के लिए देश प्रथम था। नारी के सम्मान, जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण जैसे गुण उनमें थे। उन्होंने अपने साम्राज्य के लिए सब कुछ न्योछावर किया। गोंडवाना साम्राज्य में वीरांगना रानी दुर्गावती ने अकबर को धूल चटाई थी।


हरसूद में सोमवार दोपहर को वीरांगना दुर्गावती के जन्मोत्सव के बहाने भाजपा ने गोंड आदिवासी समाज को साधने का प्रयास किया। 52 राजघरानों के 41 परिवारों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से तलवार के साथ ही शील्ड भेंट की।

कांग्रेस को घेरा, बोले-वोट के भूखों, जरा तो शर्म करो

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबू, तुम्हारी सरकार थी तब बालाघाट जाकर बता देते। वोट के भूखों, जरा तो शर्म करो। कांग्रेसी आज भी नहीं सुधरे हैं। कांग्रेस के लोग भूल से भी अल्पसंख्यक समाज के वोट का नुकसान नहीं चाहते। रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया। कोई मरेगा तो किसको अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार में डाकू फ्रीहैंड थे।

मालूम हो कि बालाघाट में आदिवासी बच्चों के बीमारी से मौत के बाद एक अक्टूबर को राहुल गांधी पीड़ितों से मिले थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री फीलगुड चौराहे से आदिवासी रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे गोंड राजघराने के वंशजों के साथ विंटेज कार में बैठे और जनता का अभिवादन करते हुए आगे बैठे मंत्री शाह ने आदिवासी ढोल बजाया और नृत्य भी किया।

अधिकारियों पर आपका डंडा चले तो काम आगे बढ़ेगा : मंत्री विजय शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने सीएम से कहा कि मेरे मांगने के पहले आप सब कुछ दे देते हो। आज जो विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते हैं। इनके पांच साल की फीस 90 लाख रुपये मध्यप्रदेश सरकार भरती है।

कार्यक्रम में मंत्री शाह ने सीएम को अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि करवानी माइक्रो लिफ्ट एरिगेशन और खालवा क्षेत्र की माइक्रो सिंचाई योजना अटकी हुई है। यह योजना अधिकारियों को समझ नहीं आ रही है। अधिकारियों पर आपका डंडा चले तो काम आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- मुगलों से टक्कर और 500 साल पुराना 'वाटर नेटवर्क'! रानी दुर्गावती के जल प्रबंधन से आज का भारत क्या सीख सकता है?