• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में थाने के सामने गली में छह बदमाशों ने दो व्यवसायियों पर छूरे व रॉड से हमला कर लूटे तीन लाख रुपये

मोघट थाने के सामने ही टैगोर कालोनी की गली में सोमवार रात घात लगाकर बैठे छह नकाबपोश बदमाशों ने दो व्यवसायियों पर हमला कर दिया। वारदात निगमायुक्त के बंगले के पीछे हुई।

By Ashwin RathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:30:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:30:32 PM (IST)
खंडवा में थाने के सामने गली में छह बदमाशों ने दो व्यवसायियों पर छूरे व रॉड से हमला कर लूटे तीन लाख रुपये
पुलिस को बयान दर्ज करवाते व्यापारी। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दुकान की तीन लाख रुपये की सिल्लक हमारे पास बैग में रखी थी
  2. एक बदमाश ने बंदूक अड़ाई, बाकी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया
  3. लुटेरों ने लोहे की रॉड, छूरे से हमला कर पांच मिनट में लूटपाट की

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : मोघट थाने के सामने ही टैगोर कालोनी की गली में सोमवार रात घात लगाकर बैठे छह नकाबपोश बदमाशों ने दो व्यवसायियों पर हमला कर दिया। वारदात निगमायुक्त के बंगले के पीछे हुई।

घायल व्यवसायियों का कहना है कि दुकान से सिल्लक के तीन लाख रुपये लेकर घर आ रहे थे। लुटेरों ने लोहे की रॉड, छूरे से हमला कर पांच मिनट में लूटपाट की। एक बदमाश के पास बंदूक भी थी।

घायल व्यवसायियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात सोमवार रात सवा 11 बजे के लगभग घटी। घंटाघर स्थित गोल्डन बूट हाउस (दुकान) के संचालक भगवान दास उर्फ कालू हेमवानी और उनके दोस्त किराना व्यवसायी अमर कोटवानी को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुकान की तीन लाख रुपये की सिल्लक हमारे पास बैग में रखी थी

अमर कोटवानी ने बताया कि हम दोनों दुकान मंगल कर बाइक से सिंधी कॉलोनी स्थित अपने - अपने घर के लिए निकले थे। दुकान की तीन लाख रुपये की सिल्लक हमारे पास बैग में रखी थी। मोघट रोड थाने के ठीक सामने गली में जैसे ही हम निगमायुक्त के बंगले के पीछे रोड पर पहुंचे कि दो बाइक सवार छह बदमाशों ने हमें घेर लिया।


उनके चेहरे सफेद कपड़ों से बंधे थे। उनके हाथ में छूरा, लोहे की रॉड व बंदूक भी थी।

एक बदमाश ने बंदूक अड़ाई

एक बदमाश ने बंदूक अड़ाई। बाकी ने लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया। तीसरा साथी छूरा निकालकर हमें मारने दौड़ा। मैं जान बचाकर शोर मचाते हुए दूसरी तरफ भागा, लेकिन भगवानदास उनके चुंगल से छूट नहीं पाए। बदमाश मिलकर उन्हें पीटने लगे। फिर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ते देख लुटेरे बाइक लेकर सिंधी कॉलोनी की तरफ भाग निकले। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- देवास में 15 टन प्याज की डकैती का खुलासा, चाकू की नोक पर ट्रक लूटने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।