• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बढ़ाई युवती से नजदीकियां, इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगे 3 लाख रुपये, आरोपित गिरफ्तार

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पहचान बढ़ाकर युवती से ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए थे।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:56:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 12:56:02 PM (IST)
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बढ़ाई युवती से नजदीकियां, इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगे 3 लाख रुपये, आरोपित गिरफ्तार
युवती से ठगी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है

HighLights

  1. युवती से तीन लाख रुपये की ठगी
  2. पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
  3. मोघट थाना क्षेत्र का मामला

Khandwa Cyber Fraud News नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मैट्रिमोनियल साइट्स पर यदि आप रिश्ते तलाश रहें है तो थोड़ा सावधान हो जाईए, क्योंकि साइबर ठगों ने अब इन साइट्स काे अपना नया अड्डा बना लिया है। शादी और रिश्तों की इन साइट्स पर साइबर ठग फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला मोघट थाना क्षेत्र में भी सामने आया। जहां एक साइबर ठग ने मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवती से बातचीत शुरू की और इमोशनल ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। तीन लाख हासिल करने के बाद ठग ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपित ने बना रखा था फर्जी आधार कार्ड

एसआई राजेंद्र सयदे ने आरोपित रोहित उर्फ सनी ठाकुर निवासी बलिया (यूपी) को गिरफ्तार किया है। रोहित सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। उसके खिलाफ खंडवा में रहने वाली एक युवती ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इधर, पुलिस जांच में सामने आया कि उसका वा‍स्‍तविक नाम आनंद पुत्र गौरीशंकर ठाकुर निवासी बलिया है। उसने रोहित नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा है। पीड़िता का आरोप है कि मैट्रिमोनियल साइट पर वह और उसका परिवार रिश्ते तलाश रहा था। इस बीच रोहित की आईडी सामने आई। रोहित ने सनी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। उसने खुद के बारे में बताया था कि वह शासकीय विभाग में अधिकारी है। इस पर पीड़िता ने उससे बातचीत करना शुरू की।

समस्याएं बताकर लेता रहा रुपये

इस बीच रोहित ने उसे कभी पारिवारिक तो कभी अन्य समस्या के बहाने पीड़िता को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उससे तीन लाख रुपए ले लिए। उसके बाद रोहित ने बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता ने खुद को ठगाया महसूस करते हुए पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल की टीम ने आईडी नंबर के आधार पर आरोपित को ट्रेस किया और फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।