• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ओंकारेश्वर में स्वजन से भीड़ में बिछड़ा मासूम, स्थानीय बालक ने दिखाई समझदारी; मां से मिलाया

ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ में परिवार से बिछड़े एक मासूम को एक स्थानीय बालक की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने कुछ ही देर में उसकी मां से मिला दि...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:47:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:47:32 PM (IST)
ओंकारेश्वर में स्वजन से भीड़ में बिछड़ा मासूम, स्थानीय बालक ने दिखाई समझदारी; मां से मिलाया
ओंकारेश्वर में दर्शन के दौरान बिछड़ा बेटा सकुशल मिल गया। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ओंकारेश्वर में दर्शन के दौरान बिछड़ा बेटा सकुशल मिल गया
  2. ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान परिवार से बिछड़ा था बच्चा
  3. प्रोटोकाल काउंटर तक पहुंचाकर मंदिर स्टाफ को सौंपा

नईदुनिया न्यूज, ओंकारेश्वर (खंडवा)। ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ में परिवार से बिछड़े एक मासूम को एक स्थानीय बालक की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने कुछ ही देर में उसकी मां से मिला दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर मां की आंखों में खुशी छलक उठी और परिवार ने स्थानीय बालक सहित मंदिर प्रबंधन का आभार जताया।

दर्शन के दौरान बच्चा अचानक अपने परिवार से अलग हो गया। भीड़ में अकेला पड़ने के बाद वह घबराकर इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय बालक की नजर उस पर पड़ी। उसने बिना देर किए बच्चे को झूला पुल स्थित मंदिर के प्रोटोकॉल काउंटर पर पहुंचाया और मंदिर स्टाफ के सुपुर्द कर दिया।


मंदिर कर्मचारियों ने बच्चे को संभालते हुए उसे सांत्वना दी

मंदिर कर्मचारियों ने बच्चे को संभालते हुए उसे सांत्वना दी। साथ ही परिवार तक सूचना पहुंचाने के लिए मंदिर परिसर में लगातार घोषणाएं कराई गईं। कुछ देर बाद बच्चे की मां उसे तलाशते हुए झूला पुल काउंटर पर पहुंचीं। सामने अपने बच्चे को सुरक्षित देखते ही उनकी चिंता खुशी में बदल गई। भावुक मां ने बच्चे को गले लगा लिया।

परिवार ने स्थानीय बालक और मंदिर प्रबंधन के प्रति आभार जताया

परिवार ने बच्चे को सुरक्षित मिलाने में मदद करने वाले स्थानीय बालक और मंदिर प्रबंधन के प्रति आभार जताया। घटना ने यह भी दिखाया कि भीड़भाड़ वाले तीर्थ क्षेत्र में एक छोटी-सी सजगता किसी परिवार की बड़ी चिंता को खत्म कर सकती है।

मंदिर ट्रस्ट की अपील

श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़ और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर निकटतम सहायता केंद्र से संपर्क करें। मंदिर प्रशासन ने यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- 4 साल के पौते के साथ रास्ता भटके बुजुर्ग, 12 घंटे बाद 5 किमी दूर मिले, इंदौर पुलिस ने खोजा सुरक्षित