• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

पलक झपकते ही बाइक पार करने वाला गिरोह पकड़ाया, खंडवा पुलिस ने बरामद की 61 मोटरसाइकिलें

खंडवा पुलिस ने ऐसे शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो महज दो से तीन मिनट में दोपहिया वाहन का लॉक तोड़कर पलक झपकते ही उसे पार कर ...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:06:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:06:59 PM (IST)
पलक झपकते ही बाइक पार करने वाला गिरोह पकड़ाया, खंडवा पुलिस ने बरामद की 61 मोटरसाइकिलें
पलक झपकते ही बाइक पार करने वाला गिरोह पकड़ाया

HighLights

  1. खंडवा पुलिस ने 30 लाख रुपये की 61 चोरी की बाइक बरामद कीं
  2. MP के 7 जिलों और महाराष्ट्र तक फैला था अंतरराज्यीय नेटवर्क
  3. महज 3 मिनट में लॉक तोड़कर जंगल में छिपाते थे चोरी के वाहन

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। बाइक चोरी की एक के बाद एक वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खंडवा पुलिस ने ऐसे शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो महज दो से तीन मिनट में दोपहिया वाहन का लॉक तोड़कर पलक झपकते ही उसे पार कर देता था। चोरी के वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय आरोपी उन्हें जंगल और सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे।

पर्याप्त संख्या में बाइक जमा होने के बाद खरीदार तलाशकर इन्हें स्क्रैप, पार्ट्स अथवा पूरी मोटरसाइकिल के रूप में बेच दिया जाता था। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 61 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर महेंद्र तारणेकर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य के नेतृत्व में कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह तक पहुंच बनाई थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने इस सफलता का खुलासा पत्रकार वार्ता में किया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों ने खोली गिरोह की कड़ी

पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया और अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों से कई वारदातों में एक ही गिरोह की संलिप्तता के संकेत मिले। इसके बाद संदिग्धों और वाहनों की निगरानी शुरू की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी अमनखेड़ी रोड, भीकनगांव और बबलू पुत्र सरदारिया बारेला निवासी धनोरी, सेंधवा को पकड़ा। पूछताछ में वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

खंडवा समेत सात जिलों और महाराष्ट्र तक नेटवर्क

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद 61 बाइक में खंडवा जिले की सात बाइक शामिल हैं। बाकी वाहन खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा और रतलाम सहित महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों तक फैला था। पुलिस ने जब्त बाइक को पुलिस लाइन मैदान में 61 खंडवा अंकों की आकृति के रूप में सजाया था।

11 अपराध दर्ज, कई और वारदातों से उठेगा पर्दा

पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल शातिर वाहन चोर है और वह करीब तीन मिनट में दोपहिया वाहन का लॉक तोड़कर चोरी करने में सक्षम था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में 11 अपराध दर्ज हैं। उसके साथी बबलू के खिलाफ भी दो अपराध दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड ले रही है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी की बाइक खरीदने वालों और वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में और खुलासे होने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद होने को खंडवा पुलिस की वाहन चोरी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, सउनि प्रकाश ठाकरे, सउनि मनोज सोनी, सउनि अनिल शुक्ला सहित कोतवाली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों और साइबर सेल के प्रआर जितेंद्र राठौर, प्रआर विक्रम वर्मा, प्रआर सुनील लांडगे, प्रआर रामनरेश यादव, आरक्षक उदयसिंह सहित टीम की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- इंदौर में खत्म होगी जाम की समस्या! ₹171 करोड़ से बनेंगे दो नए फ्लाईओवर, 100 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा सीधा फायदा