• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ... नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो

सास-बहू के विवाद के बाद पति के साथ अनबन के कारण पत्नी ने अपना हाथ काट लिया। इसके बाद वह पति को मनाने के लिए वीडियो बनाकर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों क...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 15 Jan 2025 08:30:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jan 2025 08:30:58 PM (IST)
तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ... नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो
पत्नी ने की पति से घर आने की मिन्नतें। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सास-बहू विवाद में पत्नी ने हाथ काट लिया।
  2. पति ने पत्नी ने नाराज होकर घर छोड़ दिया।
  3. पुलिस ने पति को ढूंढकर पत्नी से मिलवाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। सास-बहू के विवाद में बहू ने नाराज हो गई। पति ने भी मां का ही साथ दिया, तो पत्नी ने आक्रोशित होकर अपना हाथ काट लिया। इससे पति घबराकर घर छोड़कर भाग गया। पत्नी ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई।

उसने पति को मनाने के लिए एक मिन्नतों भरा वीडियो बनाया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। पुलिस ने भी पत्नी की पीड़ा को गंभीरता से लिया। उसके पति को ढूंढकर दोनों को मिलवा दिया। अब दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं।


मामला पदम नगर थाना क्षेत्र का है। खंडवा के पदम नगर थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला निजी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। पति कारपेंटर का काम करता हैं। उनकी लव मैरिज हुई है।

ये भी पढ़ें- चुनाव लड़ने के लिए गांव में दबदबा दिखाना था, इसलिए पिता-पुत्र ने किया आबकारी टीम पर हमला

ये है पत्नी की मिन्नतें, बोली-अब कभी हाथ नहीं काटूंगी

वीडियो में युवती घर छोड़कर गए पति से मिन्नतें करते हुए दिखाई दे रही है। वह अपने पति से बोल रही है कि अब मैं कभी हाथ नहीं काटूंगी, कुछ भी ऐसी हरकत नहीं करूंगी, जिससे तुम्हें दुख पहुंचे। मैं तुम्हारे घरवालों को भी कुछ नहीं बोलूंगी, तुम जहां भी हो वापस आ जाओ। अपन अच्छे से रहेंगे।

मुझे ना तुम्हारे घरवालों से मतलब है, ना मेरे घरवालों से मतलब है। तुम मुझे जहां-जैसे रखोगे, वैसे रह लूंगी। बस तुम घर लौट आओ।

मिन्नतों भरा वीडियो पत्नी ने बनाकर पति को मनाने की कोशिश की। pic.twitter.com/YrfyfxU7AG

— Navodit Saktawat (@SaktawatNavodit) January 15, 2025

शादी को हो गए सात साल

वीडियो में युवती ने यह भी बताया कि उसकी शादी हो सात साल हो गए हैं। छोटी सी बात को लेकर उनके बीच अनबन हुई और पति घर से चले गया। पुलिस ने अब दोनों काे मिलवा दिया है। दोनों साथ रह रहे हैं।

पति को ढूंढकर पत्नी से मिलवाया

पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सास-बहू के विवाद में पति ने मां का साथ दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन थी। पति को ढूंढ लिया है। दोनों को मिलवा दिया है। दोनों अब साथ रह रहे हैं। प्रवीण आर्य, टीआइ, पदम नगर