यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khandwa News: फिरोज बना राहुल, परिवार के विरोध के बावजूद स्वीकार किया हिंदू धर्म
फिरोज ने महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया और अब वह राहुल के नाम से पहचाना जाएगा। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले 35 वर्षीय फिरोज ने अपने परिवार और समाज के विरोध के बावजूद घर वापसी की। मंदिर में हवन, पूजन और जल अभिषेक के बाद उसे सनातनी रूप में स्वीकार किया गया।
Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 08:28:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jan 2025 08:38:02 PM (IST)
मुस्लिम से हिंदू बना युवक। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- परिवार के विरोध के बाद भी की घर वापसी।
- मंदिर में हवन और पूजा के साथ धर्म परिवर्तन।
- पूजा में दस प्रकार के द्रव्य से स्नान व मुंडन कर्म।
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। दुबे कालोनी निवासी एक मुस्लिम युवक ने बुधवार को महादेवगढ़ मंदिर में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। फिरोज पुत्र अकरम ने सनातन धर्म में आस्था रखते हुए घर वापसी की।अब वह राहुल सनातनी के नाम से पहचाना जाएगा।
महादेवगढ़ मंदिर बुधवार दोपहर करीब दो बजे फिरोज से राहुल बने 35 वर्षीय युवक ने हवन-पूजन के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।
महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि फिरोज का लंबे समय से हिंदू धर्म के प्रति लगाव था। इस कारण उसे अपने परिवार और समाजवालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस विरोध के चलते वह इंदौर चला गया था। करीब आठ दिन पहले वह हमारे संपर्क में आया। उसने घर वापसी की इच्छा जताई।
![naidunia_image]()
फिरोज के हिंदू धर्म अपनाने का कारण
फिरोज ने कहा कि सनातन धर्म में सभी के सुख की कामना और निर्माण है। इसी वजह से उसने हिंदू धर्म अपनाया है।
दस प्रकार के द्रव्य से कराया गया स्नान
- मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने गोबर, गोमूत्र सहित दस प्रकार के द्रव्य से स्नान कराकर मुंडन कर्म कराया।इसके साथ पूजन कर प्रायश्चित हवन कराया।
- भगवान शिव का जल अभिषेक कराया। मंदिर परिसर पर शिव भक्तों ने स्वस्तिवाचन का पाठ करके पुष्प और अक्षत से सनातन धर्म में राहुल का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- मतांतरण के खिलाफ विहिप का बड़ा अभियान, घर वापसी के लिए देशभर में चलाएगी मुहिम
इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महादेव पर मंदिर समिति के महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, मोनू गौर, नितेश राठौड़, दीपू हिंगोरानी, हरीश आसवानी, सोनू वाधवानी, मुकेश सोराडे, चंद्रशेखर सोनी, रोशन कुमार ,आदित्य आर्य सहित महादेवगढ़ मंदिर मात्र शक्ति शारदा शर्मा, अरुणा, भूमि कनाड़े सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।