Khandwa Railway Station: पंजाब में किसान आंदोलन से ट्रेनें हुई कैंसिंल, यात्रियों ने टिकट करवाए निरस्त
Khandwa Railway Station: रेल रोको आंदोलन छेड़ने से आने वाले दिनों में पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 30 Sep 2023 10:23:33 AM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Sep 2023 10:29:13 AM (IST)
ट्रेन निरस्त होने पर रेलवे स्टेशन के काउंटर पर जानकारी लेते लोग।HighLights
- पंजाब मेल निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- खंडवा स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है।
- फिरोजपुर और अमृतसर रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें हुईं प्रभावति।
Khandwa Railway Station: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पंजाब में किसानों के आंदोलन से इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हो रही है। इसका असर खंडवा रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। रात 9:30 बजे आने वाली फिरोजपुर- मुंबई पंजाब मेल एक्सप्रेस नंबर 12138 निरस्त हो गई। इसके साथ ही शनिवार रात आने वाली मुंबई-फिरोजपुर.पंजाब मेल 12137 भी निरस्त की गई है।
आंदोलन आगे बढ़ने से ट्रेन होंगी प्रभावित
शुक्रवार को पंजाब मेल के करीब पांच आरक्षित टिकट निरस्त भी हुए। कई लोग पंजाब मेल के संबंध में जानकारी लेने रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आंदोलन के चलते आगे भी कई ट्रेनें प्रभावित हो सकती है। खंडवा जंक्शन पर शुक्रवार को पंजाब मेल निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
![naidunia_image]()
दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में रहती है भीड़
बताया जाता है कि पंजाब मे आंदोलित किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन छेड़ने से आने वाले दिनों में पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। स्टेशन मैनेजर जीएल मीणा ने बताया कि पंजाब मेल निरस्त होने की सूचना मिलने पर बोर्ड पर जानकारी प्रकाशित कर दी गई है। मालूम हो कि खंडवा स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है। खासकर दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखी जा सकती है।