• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और कनाडा के बीच तनाव का असर पंजाब के होटल उद्योग पर, बुकिंग हो रही कैंसिल

India Canada Relation: एनआरआई को आशंका सता रही है कि उनके भारत आने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया तो वो यहीं फंस सकते हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 10:24:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 10:33:43 PM (IST)
भारत और कनाडा के बीच तनाव का असर पंजाब के होटल उद्योग पर, बुकिंग हो रही कैंसिल
भारत कनाडा तनाव का पंजाब के अमृतसर में भी दिख रहा असर।

HighLights

  1. कनाडा में बसे पंजाबी हर साल अक्टूबर-नवंबर में आते हैं भारत।
  2. एनआरआई दोनों में तनाव बढ़ने के बाद बुकिंग करवा रहे हैं कैंसिल।
  3. होटलों में 20 प्रतिशत से अधिक कार्यक्रमों की बुकिंग हुई कैंसिल।

India Canada Relation: अमृतसर। भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्तों का बड़ा असर पंजाब के होटल उद्योग पर देखने को मिल रहा है। हर साल अक्टूबर और नवंबर महीने में कनाडा से एनआरआइ धार्मिक यात्रा, शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंचते है। लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव से अब वे अपना कार्यक्रम कैंसिल कर रहे हैं।

पंजाब में होटल, मैरिज पैलेस और रिजार्ट एसोसिएशन के अनुसार तीन दिन में ही करीब 20 प्रतिशत से अधिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग कैंसिल हो गई है। इन सभी में कनाडा से आने वाले एनआरआई शामिल होने वाले थे। इन सभी को यह आशंका सता रही है कि उनके भारत आने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया तो वो यहीं फंस सकते हैं।


अमृतसर में भी होटल बुकिंग हो रही कैंसिल

अमृतसर होटल एंड रेस्त्रां एसोसिएशन के एपीएस चट्ठा ने बताया कि कनाडा सहित अन्य देशों में बसे पंजाबी अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आते हैं। इसके लिए वे पहले से ही होटल बुक करवा लेते हैं। इस बार कनाडा से जिन एनआरआई ने होटलों में बुकिंग करवाई थी वे इसे कैंसिल करवा रहे हैं।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार अमृतसर में 850 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। इनमें करीब 9 हजार से अधिक रूम हैं। अब यहां स्थानीय लोग तो आ रहे हैं, लेकिन कनाडा से आने वाले लोग बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं। उधर एक होटल में बुकिंग कैंसिल करवाने वाले गुरिंदर शर्मा ने कहा कि हम नवंबर महीने में पंजाब आने वाले थे, लेकिन अब दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रोग्राम कैंसिल कर दिया।