• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए ट्रैक को ब्रॉडगेज से जोड़ने की बनाई रूपरेखा

खंडवा। ब्यूरो खंडवा- सनावद के बीच बनने वाले नए रेलवे ट्रैक को रेलवे स्टेशन की ब्रॉडगेज लाइन से जोड़ने के लिए शुक्रवार को रतलाम मंडल के अधिकारियों ने ट्...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sat, 24 Dec 2016 04:01:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Dec 2016 04:01:29 AM (IST)
नए ट्रैक को ब्रॉडगेज से
जोड़ने की बनाई रूपरेखा

खंडवा। ब्यूरो

खंडवा- सनावद के बीच बनने वाले नए रेलवे ट्रैक को रेलवे स्टेशन की ब्रॉडगेज लाइन से जोड़ने के लिए शुक्रवार को रतलाम मंडल के अधिकारियों ने ट्रैक का जायजा लिया। उन्होंने मथेला बायपास रेलवे लाइन और गेज कन्जर्वन को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। यहां नई रेलवे लाइन के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

जनवरी से खंडवा- सनावद के बीच गेज कन्वर्जन का काम शुरू होना है। यहां एक ओर खंडवा से सनावद तक यात्री ट्रेनों की आवाजाही के लिए ट्रैक बनाया जाएगा, वहीं मथेला से अजंटी के बीच एक बायपास रेलवे ट्रैक भी बनेगा। इससे बीड़ से सेल्दा के बीच मालगाड़ियों की आवाजाही हो सकेगी। रेलवे मथेला से अजंटी के बीच भी मार्किंग का काम पूरा कर चुका है। इस 9 किलोमीटर की बायपास रेलवे लाइन को बनाने में रेलवे को करीब 30 करोड़ रुपए खर्च आएगा।


शुक्रवार को खंडवा पहुंचे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने खंडवा रेलवे स्टेशन की ब्रॉडगेज लाइन से सीधे नई लाइन को जोड़ने के लिए ट्रैक का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार अगर खंडवा से ही मालगाड़ी के लिए लाइन जुड़ जाती है तो मथेला से बायपास लाइन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगले सप्ताह आएंगे डीआरएम

खंडवा से अकोला गेज कन्वर्जन के लिए नांदेड़ मंडल ने भी तैयारी तेज कर दी है। अगले सप्ताह नांदेड़ मंडल के डीआरएम एके सिन्हा खंडवा आएंगे। रेलवे अकोला से आकोट के बीच गेज कन्वर्जन की जनवरी से शुरुआत करने की योजना बना चुका है। रेलवे समितियों और संगठनों ने नांदेड़ मंडल से खंडवा की ओर से भी काम शुरू करने की मांग की है।