• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में फ्लाई ऐश से भरे बल्कर वाहन की टक्कर से एक की मौत, सड़क पर उतरे गुस्साए ग्रामीण, लगाया जाम

पुनासा-सनावद मार्ग पर हरवंशपुरा गांव के पास बीती रात राखड़ से भरे बल्कर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 01:25:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 01:25:00 PM (IST)
खंडवा में फ्लाई ऐश से भरे बल्कर वाहन की टक्कर से एक की मौत, सड़क पर उतरे गुस्साए ग्रामीण, लगाया जाम
ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. हरवंशपुरा गांव के पास हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
  2. नाराज ग्रामीणों ने की उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग
  3. पुनासा-सनावद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : पुनासा-सनावद मार्ग पर हरवंशपुरा गांव के पास बीती रात राखड़ से भरे बल्कर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित हरवंशपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुनासा-सनावद मार्ग पर हरवंशपुरा गांव के पास राखड़ के बल्कर की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी थी। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चक्काजाम के कारण पुनासा-सनावद मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्काजाम समाप्त कराने और यातायात बहाल करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास किए गए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और हादसे के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी, आरक्षक ने बचाई जान; शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरने के दौरान हुआ हादसा