• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में पुलिस की फर्जी ग्राहक बनकर दबिश, स्पा सेंटर से 3 युवक गिरफ्तार, महिला संचालक की तलाश जारी

पुलिस इसमें स्पा की इंदौर निवासी महिला संचालक को भी जांच के घेरे में लेकर चल रही है। महिला की खोजबीन की जा रही है और इसमें अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रह...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 03:07:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 03:07:15 PM (IST)
खंडवा में पुलिस की फर्जी ग्राहक बनकर दबिश, स्पा सेंटर से 3 युवक गिरफ्तार, महिला संचालक की तलाश जारी
खंडवा में स्पा सेंटर से 3 युवक गिरफ्तार, महिला संचालक की तलाश जारी

HighLights

  1. स्पा सेंटर पर दबिश में तीनों गिरफ्तार
  2. आरोपितों को भेजा न्यायालय
  3. इंदौर की महिला सेंटर संचालक भी जांच के दायरे में

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मोघट रोड़ थानांतर्गत आने वाले आनंद नगर में स्पा के नाम पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दी गई दबिश और मौके से हिरासत में ली गई तीन युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजने के बाद यहां से हिरासत में लिए तीनों युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण 1956 की धारा तीन और चार के तहत प्रकरण दर्ज कर रविवार को न्यायालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवतियां बाहर की हैं और उनके स्वजनों से संपर्क कर बुलाया जा रहा है।

पुलिस इसमें स्पा की इंदौर निवासी महिला संचालक को भी जांच के घेरे में लेकर चल रही है। महिला की खोजबीन की जा रही है और इसमें अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। शनिवार रात को मोघट पुलिस ने पहले मुखबिर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर पर भेजा। पता चला कि यहां सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है।


इसके बाद दल के साथ पहुंचकर दबिश दी और मौके से तीन युवतियों के साथ ही यहां कार्य कर रहे कर्मचारी इंदौर निवासी सद्दाम उर्फ मोनू और हिमांशु पुत्र भगवती प्रसाद के साथ ही मूंदी निवासी ललित नामक युवक को हिरासत में लिया था। इन तीनों आरोपितों को रविवार को न्यायालय पेश किया गया।साथ ही सेंटर से अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी जब्त की है।

युवतियों से भी हो रही पूछताछ

हिरासत में लेने के बाद युवतियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।पुलिस युवतियों से भी पूछताछ कर रही है। इसमें स्पा सेंटर का संचालन से लेकर उनकी संलिप्तता के साथ और किन लोगों की संलिप्तता है। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके अलावा युवतियां कहां की निवासी है और उनके स्वजनों से संपर्क साधने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

दूसरे स्पा सेंटरों पर नहीं मिली सफलता

लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने दूसरे अन्य दो सेंटरों पर दबिश दी।लेकिन यहां सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आनंद नगर स्थित जिस स्पा सेंटर पर कार्रवाई की वहां भी पहले मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा और इसके आधार पर ही कार्रवाई की गई।यहां से भी कोई ग्राहक नहीं मिला है। इस संबंध में मोघट रोड़ थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय भेजा गया है। साथ ही सेंटर की महिला संचालक को भी जांच में रखा गया है।फिलहाल अभी उसकी खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें- धार में ओवरटेक के दौरान दो कारों की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल; एक महिला की हालत गंभीर

लगातार मिल रही थी शिकायतें

लोगों के द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी।पुलिस ने दो से तीन सेंटरों पर दबिश देने की कार्रवाई की।इसमें आनंद नगर स्थित सेंटर से तीन युवतियों के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।मामले में पूछताछ जारी है और आगे तो भी सामने आएगा उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- अभिनव बारंगे, सीएसपी खंडवा।