• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की तैयारी शुरू, जल्द खत्म होगा इंतजार, तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नए एफओबी की मिलेगी सुविधाएं

खंडवा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास री (डेवलपमेंट) का काम जमीन पर उतरने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को भुसावल मंडल के एडीईएन मुकेश मीणा ने प्रस्तावित...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 04:15:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 04:15:29 PM (IST)
खंडवा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की तैयारी शुरू, जल्द खत्म होगा इंतजार, तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नए एफओबी की मिलेगी सुविधाएं
खंडवा रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित मॉडल चित्र। (सौजन्य)

HighLights

  1. जल्द खत्म होगा इंतजार, एडीईएन ने किया निरीक्षण
  2. प्लेटफार्म-6 से यात्रियों की आवाजाही बढ़ाने की तैयारी
  3. तीन बार बदली डीपीआर, अब काम शुरू होने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास री (डेवलपमेंट) का काम जमीन पर उतरने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को भुसावल मंडल के एडीईएन मुकेश मीणा ने प्रस्तावित ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार स्टेशन का मौका निरीक्षण किया।

उन्होंने ठेकेदार और रेलवे के संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। निर्माण के लिए स्टेशन परिसर में मौजूद प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय सहित अन्य भवनों को हटाने और उनकी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। जल्द ही आवश्यक संशोधन के साथ डिजाईन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्टेशन डेवलपमेंट का कार्य जल्द शुरू होगा

एडीईएन मीणा ने कहा कि स्टेशन डेवलपमेंट का कार्य जल्द शुरू होगा। पहले चरण में नवनिर्माण के लिए चिंहित भवन व कार्यालय को हटाने की कार्रवाई होगी। निर्माण के दौरान यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन के दूसरे छोर पर प्लेटफार्म नंबर छह की ओर सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों की आवाजाही इस ओर से हो सके और मुख्य प्रवेश द्वार पर दबाव कम किया जा सके।


रोटरी क्लब का कब्जा हटाने के भी निर्देश दिए गए

निरीक्षण के दौरान स्टेशन का पुनर्विकास करने वाले ऐजेंसी और ठेकेदार ने एडीईएन को कार्य शुरू करने में आ रही व्यवहार परेशानी और जरूरतों से अवगत करवाया। मौजूदा वाहन पार्किग स्थल पर ठेकेदार द्वारा सामग्री रखने और मजदूरों को रहने के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग की गई। वहीं पार्सल ऑफिस के पीछे मुख्य मार्ग पर स्थित रोटरी क्लब का कब्जा हटाने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन मैनेजर जीएल मीणा, सीसीआइ बीजी वर्मा, एसीसी कंस्ट्रक्शन भुसावल बीएस भुसारी, पुरन मीणा,नरेंद्र सिंह, एसके कौरव सहित अन्य अधिकारी और निर्माण ऐजेंसी के राजकुमार गुप्ता मौजूद थे।

तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी प्रस्तावित

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खंडवा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने की योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित प्लान के अनुसार स्टेशन परिसर में तीन मंजिला कमर्शियल कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 18 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव है। इससे प्लेटफार्म बदलने, स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने और बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

स्टेशन के पुनर्विकास में यात्री सुविधाओं के साथ प्रवेश-निकास व्यवस्था, प्लेटफार्म क्षेत्र और अन्य यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर भी काम किया जाएगा। स्टेशन के दोनों छोरों का बेहतर उपयोग करने की योजना से यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की उम्मीद है।

तीन बार बदली डीपीआर, अब काम शुरू होने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खंडवा सहित देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी थी। हालांकि डीपीआर और मास्टर प्लान में आवश्यक बदलावों के कारण जमीनी स्तर पर काम शुरू होने में समय लगा। बताया गया कि प्रस्तावित योजना में तीन बार जरूरी संशोधन किए गए हैं। अब संशोधित ड्राइंग-डिजाइन के आधार पर रेलवे अधिकारियों ने मौके की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

शनिवार को हुए निरीक्षण में यह भी देखा गया कि निर्माण के दौरान वर्तमान यात्री सुविधाओं को किस तरह संचालित रखा जाए। प्रतीक्षालय, पार्सल सहित जिन भवनों को निर्माण के लिए हटाया जाना है, उनकी वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इससे निर्माण अवधि में यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इस पर रेलवे का फोकस रहेगा।

प्लेटफार्म-6 को बनाया जाएगा ज्यादा उपयोगी

स्टेशन के दूसरे छोर पर स्थित प्लेटफार्म नंबर छह को भी विकास योजना में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे की कोशिश है कि यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएं और इस हिस्से से अधिक से अधिक यात्रियों की आवाजाही हो। इससे स्टेशन के एक ही मुख्य हिस्से पर यात्रियों की भीड़ का दबाव कम किया जा सकेगा।

खंडवा जैसे बड़े जंक्शन के लिए यह व्यवस्था इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। स्टेशन के दोनों छोरों को विकसित करने से यात्री प्रवेश और निकास व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकती है।

निमाड़ के व्यापार को भी मिलेगा फायदा

पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील जैन के अनुसार खंडवा देश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और रणनीतिक रेलवे जंक्शनों में शामिल है। यह उत्तर भारत को महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के प्रमुख रेल मार्गों से जोड़ता है। ऐसे में स्टेशन का आधुनिकीकरण केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरे निमाड़ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

आधुनिक स्टेशन बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सहित प्रस्तावित सुविधाओं से स्टेशन का उपयोग केवल ट्रेन पकड़ने के स्थान के रूप में नहीं, बल्कि एक आधुनिक यात्री एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कदम माना जा रहा है।

अब रेलवे अधिकारियों के मौके के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही स्टेशन डेवलपमेंट का कार्य शुरू किया जाएगा और निर्माण के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: शनिवार से मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन की जगह निशातपुरा में रुकेंगी