• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

एमपी में 2 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, दो बार होगी MPPSC परीक्षा, AI व सेमीकंडक्टर से जुड़ेंगे युवा

निमाड़ सहित पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। एआई, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और रेडीमेड गारमेंट जैसे क्षेत्रों में युवा अपना काम शुरू कर सकेंगे।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:48:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:48:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में 2 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, दो बार होगी MPPSC परीक्षा, AI व सेमीकंडक्टर से जुड़ेंगे युवा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

HighLights

  1. सरकारी क्षेत्र में करीब दो लाख पदों पर भर्ती करने का एलान
  2. अब वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी MPPSC की परीक्षाएं
  3. दो वर्षों में बिजली उत्पादन 32 हजार मेगावाट करने का लक्ष्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। निमाड़ सहित पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। एआई, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और रेडीमेड गारमेंट जैसे क्षेत्रों में युवा अपना काम शुरू कर सकेंगे। सरकारी क्षेत्र में भी करीब दो लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित सभा में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 85 हजार से अधिक नई भर्तियां की जा चुकी हैं।


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षाएं अब वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी। युवाओं को नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए।

नर्मदा जल से निमाड़ में बढ़ा फसल उत्पादन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जल से पेयजल संकट दूर हुआ है। निमाड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ने से फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। यहां की मिर्च, सब्जियां और फल-फूल दूसरे क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। प्रदेश में बिजली उत्पादन पांच हजार मेगावाट से बढ़कर 24 हजार मेगावाट हो गया है। आने वाले दो वर्षों में इसे 32 हजार मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा- प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन आदिवासी समाज के लिए कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 16.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नगर निगम के आधुनिक भवन का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें- एमपी में नर्मदा परिक्रमा पथ में बनेंगे 150 पुल-पुलिया, 22 सड़कें, श्रद्धालुओं के लिए सुगम होगा रास्ता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।