• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में पंचायत सचिव के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपये, ज्यादातर ट्रांजेक्शन के मैसेज तक नहीं आए

विकासखंड खालवा में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कालाआम खुर्द के सचिव श्यामलाल पिता श्रीपाल यादव, निवासी जोगीबेड़ा के बैंक खातों ...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:09:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:09:45 PM (IST)
खंडवा में पंचायत सचिव के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपये, ज्यादातर ट्रांजेक्शन के मैसेज तक नहीं आए
पंचायत सचिव के साथ हुई ठगी। -एआई इमेज

HighLights

  1. दो बैंक शाखाओं के खातों से निकाली गई रकम
  2. 8 लाख रुपये से अधिक की राशि खातों में ट्रांसफर कर दी गई
  3. 5 से 10 अक्टूबर के बीच 103 बार लेन-देन की जानकारी सामने आई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : विकासखंड खालवा में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कालाआम खुर्द के सचिव श्यामलाल पिता श्रीपाल यादव, निवासी जोगीबेड़ा के बैंक खातों से पांच दिनों के भीतर 8 लाख रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

5 से 10 अक्टूबर के बीच कुल 103 बार लेन-देन किए जाने की जानकारी सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश ट्रांजेक्शन के मैसेज पीड़ित के मोबाइल पर नहीं पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम श्यामलाल यादव के मोबाइल पर खाते से 15 हजार 500 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें खाते में गड़बड़ी की आशंका हुई। बैंक खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि पिछले पांच दिनों के दौरान बड़ी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

दो बैंक शाखाओं के खातों से निकली राशि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशापुर शाखा स्थित बैंक खाते से करीब 3 लाख 4 हजार 600 रुपये और खालवा शाखा के खाते से लगभग 5 लाख 3 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह दोनों खातों से कुल 8 लाख 7 हजार 600 रुपये की राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। यह लेन-देन 5 से 10 अक्टूबर के बीच अलग-अलग खातों में 103 बार किया गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी खालवा और हरसूद थाने पहुंचकर पुलिस को दी।

बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिन बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि खातों से रकम किस तरीके से निकाली गई और अधिकांश लेन-देन के संदेश मोबाइल पर क्यों नहीं आए।

साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

खंडवा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, यूपीआई पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। खाते में संदिग्ध लेन-देन दिखाई देने पर तत्काल बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- बैंक में बंधक दुकान चुपचाप बेचकर हड़पे 21 लाख रुपये, साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में दो शातिर बिलासपुर में गिरफ्तार