खंडवा में शाजिया बनी शारदा, मंदिर में मयूर के साथ सात फेरे लेकर की शादी
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में शाजिया ने शारदा बनकर हिंदू युवक मयूर के साथ सात फेरे लिए। शाजिया ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया और विवाह किया। शारदा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी और उन्होंने अपने मन से मयूर से विवाह करने का फैसला किया। यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 11:20:41 AM (IST)
Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 11:33:14 AM (IST)
मंदिर में शादी के बाद मयूर और शाजिया।HighLights
- शादी के बाद दंपती ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
- शारदा और मयूर ने इसके बाद भारत माता की आरती की।
- शारदा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। महादेवगढ़ मंदिर में मंत्रोच्चार की गूंज के बीच फिर एक मुस्लिम युवती ने घर वापसी करते हुए सनातन पद्धति से विवाह रचाया। शाजिया से शारदा बनी युवती ने हिंदू युवक मयूर के साथ सात फेरे लिए। दोंदवाड़ा निवासी शाजिया ने जब मयूर के गले में वरमाला पहनाई तो हर-हर महादेव के जयकारे लगे। नवविवाहित जोड़े ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। इसके बाद भारत माता की आरती की गई।
बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी
शाजिया से शारदा बनी युवती ने कहा कि मुझे बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी। मैंने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने मन से यहां आकर मयूर से विवाह किया। वहीं, मयूर ने कहा कि हम दोनों ने साथ जीने का फैसला किया है। दोनों की रजामंदी के साथ यह विवाह किया। शादी के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।