VIDEO : खंडवा में किशोर दा की समाधि पर लगा दूध-जलेबी का भोग
मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिवस पर आज उनकी समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 04 Aug 2019 12:55:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Aug 2019 06:53:34 PM (IST)
खंडवा। मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिवस पर आज उनकी समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। उनकी समाधि को फूलों से सजाया गया। इसके बाद प्रशंसकों ने उन्हें गीतों के जरिए स्वरांजलि दी।
विनोद राठौड़ की प्रस्तुति
खलनायक, दीवाना और बाजीगर सहित अन्य सुपरहिट फिल्मों के पार्श्व गायक गीत देने वाले विनोद राठौड़ किशोर कुमार के जन्म दिन पर ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देंगे किशोर नाइट का यह आयोजन पुरानी अनाज मंडी में है।हालांकि किशोर कुमार की समाधि पर गायक विनोद राठौड़ ने गीतों से श्रद्धांजलि दी।पुष्पांजलि देने के बाद विनोद राठौड़ ने कहा कि किशोरकुमार ख़ुद एक रत्न थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्नों का हार भी बना दिया जाए तो किशोर दा के लिए कम है, वो भारत रत्न से ऊपर हैं।
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वाइस ऑफ खंडवा गायन प्रतियोगिता के दोनों ग्रुपों के विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।