खंडवा में बस को पीछे से टेम्पो ट्रैवलर ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से की मारपीट
खंडवा से इंदौर जा रही यात्रियों से भरी आर्या बस को छैगांव माखन में पीछे से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया। आ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 02:14:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 02:14:00 PM (IST)
बस को पीछे से टेम्पो ट्रैवलर ने मारी टक्कर। -नईदुनियाHighLights
- इंदौर जा रही यात्रियों से भरी बस को पीछे से टेम्पो ट्रैवलर ने मारी टक्कर
- हादसे के बाद टेम्पो ट्रैवलर का ड्राइवर हुआ फरार
- हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : खंडवा से इंदौर जा रही यात्रियों से भरी आर्या बस को छैगांव माखन में पीछे से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया।
आरोप है कि बस के चालक, कंडक्टर और क्लीनर के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। घटना के बाद टेम्पो ट्रैवलर का चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक ने पुलिस को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं हादसे के बाद बस के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी घबराकर बस से उतर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह की जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा।
बस यात्रियों को बैठाने के लिए छैगांव माखन में खड़ी थी
जानकारी के अनुसार, आर्या बस क्रमांक MP12ZJ8044 छैगांव माखन में यात्रियों को बैठाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा टेम्पो ट्रैवलर क्रमांक MP13BA2836 अनियंत्रित हो गया और बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो ट्रैवलर तेज गति में पीछे से आई। इस दौरान टेम्पो ट्रैवलर का ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं रख सका और बस को पीछे से टक्कर मार दी।
घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैवलर चालक मौके से भागने लगा। इसी बीच बस के चालक, कंडक्टर और क्लीनर के साथ ग्रामीणों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बस चालक ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी।
कुछ देर तक चले घटनाक्रम के बाद बस इंदौर के लिए रवाना हो गई। बस कंडक्टर महेश सराठे ने घटना के संबंध में जानकारी दी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या पुलिस की कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।