• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

नर्मदा में नहा रहे थे तीन दोस्त, डूबने लगे तो नाविक ने बचाया, बाहर आकर बोले-अहसान थोड़ी किया

युवक किनारे पर डूब रहा था, दूसरा अश्विन नाम का युवक नर्मदा के बीच में चला गया था, बहाव तेज होने के कारण डूबने लगा। उसे मैंने तत्काल नाव भेज कर बचाया। ...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 06:13:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Oct 2025 06:27:18 PM (IST)
नर्मदा में नहा रहे थे तीन दोस्त, डूबने लगे तो नाविक ने बचाया, बाहर आकर बोले-अहसान थोड़ी किया
नर्मदा नदी में डूब रहे युवकों को नाविक ने बचाया।

HighLights

  1. ओंकारेश्वर के चक्रतीर्थ घाट पर टला हादसा।
  2. एक माह में दूसरी घटना, नहीं थम रहे हादसे।
  3. नर्मदा नदी में डूब रहा था बैतूल का यह युवक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। बैतूल से मजदूरी करने के लिए खंडवा के बड़वाह आए पांच दोस्त नर्मदा स्नान के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां नहाते समय बहाव तेज होने से तीन दोस्त अलग-अलग स्थानों पर डूबने लगे, वहीं तीन को डूबता देख उनके दो दोस्त घाट से भाग निकले।

पास में मौजूद एक नाविक ने हिम्मत जुटाई और तीनों को एक-एक बचाया गया। बचाकर तीनों को जब घाट पर लाया गया तो इनमें से एक ने नाविक से कहा कि बचाया है तो कोई अहसान थोड़ी किया। इस बात से कुछ श्रद्धालु नाराज हो गए और ऐसा कहने वाले की पिटाई कर दी, वह वहां से भाग निकला।


तीन लोगों की जान बचाने वाले दीपक केवट ने बताया कि घटना सुबह ओंकारेश्वर के चक्रतीर्थ घाट पर सुबह नौ बजे की है। बैतूल से पांच दोस्त नर्मदा स्नान के लिए यहां पहुंचे थे, इनमें से अनिल नाम का एक युवक किनारे पर डूब रहा था, दूसरा अश्विन नाम का युवक नर्मदा के बीच में चला गया था, बहाव तेज होने के कारण डूबने लगा।

उसे मैंने तत्काल नाव भेज कर बचाया। तीसरे को बचाकर बाहर निकाला तो उसने कहा कि बचाकर कोई अहसान थोड़ी किया है। इस पर घाट पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने नाराज होकर उसकी पिटाई भी की।

डूबते को बचाया लेकिन वह निकला अहसान फरामोश pic.twitter.com/ClV7flJdOw

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 10, 2025

इतने में तीनों वहां से भाग निकले।उल्लेखनीय है कि चक्रतीर्थ घाट पर ही एक माह पहले भी स्नान करने आए चार श्रद्धालुओं के साथ घटना घटित हुई थी, तब भी दीपक केवट के ही बेटे ने चार लोगों को डूबने से बचाकर उनकी जान बचाई थी।

naidunia_image

युवकों को डूबने से बचाने वाला नाविक दीपक केवट।

घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं

उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नर्मदा का बहाव तेज होने से डूबने के कारण आए दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद भी यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।घाटों पर गोताखार तक तैनात नहीं रहते हैं। प्रशासन ने यहां सूचना बोर्ड लगाकर सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति कर दी है।