
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा जिले के लछोरा गांव के करीब सड़क हादसे में बुरहानपुर के कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार कांग्रेस नेता और अन्य साथी दीवाली मिलन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो से उनकी कार टकरा गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद बोलेरो और कार में सवार लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ था। यह बात भी सामने आ रही है कि बोलेरो में सवार लोगों ने घायलों को ले जाने के लिए आई एंबुलेंस को वापस लौटा दिया और लाठिंया निकालकर धमकाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
बुरहानपुर में खकनार के रहने वो अजय महाजन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। वो अपने साथियों सुनील और चार अन्य के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अरुण यादव के यहां दीपाली मलिन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान लछोरा के पास उनकी कार की एक बोलेरो से टक्कर हो गई और वह पलट गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- पीथमपुर में मजदूरों से भरी बस हाई-वोल्टेज पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला