• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

पीथमपुर में मजदूरों से भरी बस हाई-वोल्टेज पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

महू-नीमच मार्ग की सर्विस रोड पर बस की टक्कर के बाद पोल से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अंधेरा छा गया।

By Harshal GehlotEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:50:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:01:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पीथमपुर में मजदूरों से भरी बस हाई-वोल्टेज पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
पोल से टकराई बस।

HighLights

  1. टक्कर के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई
  2. बस में सवार किसी यात्री या राहगीर को चोट नहीं आई
  3. वाहनों की आवाजाही थमी और लंबा जाम लग गया

नईदुनिया न्यूज, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में महू-नीमच मार्ग की सर्विस रोड पर बुधवार देर रात एक निजी कंपनी की अनुबंधित बस बिजली के हाई-वोल्टेज पोल से टकरा गई। बस में मजदूर और कर्मचारी सवार थे। तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ।

बिजली सप्लाई बंद हो गई

टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और बिजली के तारों से चिंगारियां तथा आग की लपटें निकलने लगीं। बस में सवार कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। करंट की आशंका से राहगीर और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। टक्कर के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अंधेरा छा गया। हादसे के बावजूद बस में सवार किसी यात्री या राहगीर को चोट नहीं आई।


बाल-बाल बची जान

हालांकि घटना से लोगों में दहशत फैल गई और बस में बैठे कर्मचारियों की जान बाल-बाल बची। दुर्घटना के कारण सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-1 पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- भोपाल में वीआईपी रोड पर बिजली के खंभे से टकराई आरजीपीवी की बस, 15 घायल; तीन की हालत गंभीर

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात सामान्य कराया। विद्युत विभाग की टीम पोल और तारों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के काम में जुट गई।

यह भी पढ़ें- बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस पलटी, 3 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 घायल, सुरक्षाबल मौके पर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।