• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में युवक की मौत के बाद बवाल : ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी, साक्ष्य मिटाने के लगाए आरोप

इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय रोहित गुर्जर की मौत के बाद शाम को बोरगांव पुलिस चौकी में जमकर हंगा...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 07:47:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 07:47:06 PM (IST)
खंडवा में युवक की मौत के बाद बवाल : ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी, साक्ष्य मिटाने के लगाए आरोप
पुलिस चौकी परिसर में धरने पर बैठकर ग्रामीणों ने जमकर की नारेबाजी। -नईदुनिया

HighLights

  1. दो घंटे धरना-नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
  2. बोले- कार में लगे वेबकैम-एलसीडी गायब
  3. चार सवार थे तो दो को क्यों छोड़ा?

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय रोहित गुर्जर की मौत के बाद शाम को बोरगांव पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर करीब दो घंटे धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने हादसे में चालक की पहचान से जुड़े साक्ष्य गायब करने और कार में सवार दो लोगों को छोड़ने के आरोप लगाए।

सुबह करीब नौ बजे बोरगांव-कुमठी के बीच तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन असंतुलित हुआ और आगे चल रही रोहित की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि बाइक कार में फंसकर सौ फीट से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


हादसे के बाद तीन किमी दूर खड़ी मिली कार

ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन को करीब तीन किलोमीटर दूर कुमठी बायपास के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने कार जब्त कर चालक बनवारी पुत्र हरदीन निवासी नागौद को हिरासत में लिया है।

चौकी घेरकर पूछा- वेबकैम और एलसीडी कहां गए?

शाम को ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर सवाल उठाया कि कार में डेस्क पर एलसीडी और वेबकैम लगे थे, लेकिन हादसे के बाद दोनों गायब हैं। ग्रामीणों का दावा था कि कार में चार लोग सवार थे, जबकि चौकी पर दो ही मिले और दो को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने वेबकैम-एलसीडी बरामद कर उनकी रिकॉर्डिंग जांचने तथा छोड़े गए लोगों को सामने लाने की मांग की।

चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने कहा कि वाहन चालक को आरोपी बनाया जा सकता है, लेकिन कार में बैठे प्रत्येक व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन छोड़ने के बाद बदमाशों द्वारा उपकरण चोरी किए जाने की आशंका है। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर रुपये लेने तक के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

डेढ़ साल पहले शादी, दो माह पहले बेटे का जन्म

रोहित परिवार का इकलौता बेटा था। डेढ़ साल पहले उसका विवाह हुआ था और दो माह पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। माता-पिता खेती करते हैं। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

खंडवा में हादसा : टायर फटने से असंतुलित हुई कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत