• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

हाईवोल्टेज ड्रामा... जमीन का कब्जा दिलाने आई टीम को देख टॉवर पर चढ़ा युवक, पूर्व विधायक पर लगाया आरोप

खंडवा के जूनापानी में जमीन पर कब्जा दिलवाने पहुंंची टीम को देखकर टावर पर चढ़कर युवक ने पंद्रह मिनिट तक हाइवोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने आरोप लगाया कि प...और पढ़ें

By Geete GovindEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 12:02:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 12:36:55 AM (IST)
हाईवोल्टेज ड्रामा... जमीन का कब्जा दिलाने आई टीम को देख टॉवर पर चढ़ा युवक, पूर्व विधायक पर लगाया आरोप
टावर पर चढ़कर युवक ने पंद्रह मिनिट तक हाइवोल्टेज ड्रामा किया।

HighLights

  1. जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक
  2. पूर्व विधायक पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
  3. विधायक का कहना है, जमीन उन्होंने विधिवत रूप से खरीदी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ग्राम जूनापानी में जमीन विवाद को लेकर एक युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। उसे टावर से नीचे उतारने में अधिकारियों को पसीने छूट गए। टॉवर पर चढकर युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

युवक का आरोप था कि जमीन पर खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कब्जा कर लिया है। जबकि पूरे मामले में पूर्व विधायक को कोर्ट के आदेश पर जमीन का कब्जा दिलाने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची थी। जमीन विवाद को लेकर पिंटू पाल नामक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा और हंगामा करने लगा।

उसने आरोप लगाए कि उसकी करीब ढाई एकड़ जमीन पर पूर्व विधायक वर्मा कब्जा करने पहुंचे थे। वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि यह जमीन उन्होंने विधिवत रूप से खरीदी है और उसी के आधार पर वे कब्जा लेने पहुंचे थे। मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस अमला भी मौजूद रहा।


यह भी पढ़ें- ऐसी कैसी निगरानी? भागीरथपुरा के ज्यादातर हिस्से में पानी और ड्रेनेज की लाइनें एक साथ, करोड़ों में दिया था निगरानी का ठेका

करीब पंद्रह मिनिट तक युवक टॉवर पर चढ़ा रहा। पुलिस और अधिकारियों द्वारा समझाइश के बाद उसे किसी तरह नीचे उतारा जा सका। पिंटू पाल पूर्व में भी हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है।

मामले में तहसीलदार परवीन अंसारी का कहना है कि हम टीम के साथ जमीन का कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे।फिलहाल कब्जा दिलाने की प्रक्रिया युवक के हंगामे के कारण अधूरी रह गई है।युवक को समझाइश देकर टावर से नीचे उतार दिया था।