• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में 300 महिलाओं ने निकाली रैली, पुलिस चौकी का किया घेराव

जिले के ग्राम बमनाला में आदिवासी और भील समाज की करीब 300 महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री के विरोध में रैली निकाली। महिलाओं ने खंडव...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:29:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:29:15 PM (IST)
खरगोन में कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में 300 महिलाओं ने निकाली रैली, पुलिस चौकी का किया घेराव
शराब बिक्री का महिलाओं ने किया विरोध। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शंकर मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान का स्थान बदलने की मांग
  2. आदिवासी और भील समाज की करीब 300 महिलाओं ने निकाली रैली
  3. गांव में कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री का किया विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन - बमनाला : जिले के ग्राम बमनाला में आदिवासी और भील समाज की करीब 300 महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री के विरोध में रैली निकाली।

महिलाओं ने खंडवा-वडोदरा राजमार्ग स्थित पुलिस चौकी का घेराव कर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाएं राजमार्ग पर ही बैठ गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।

महिलाओं का कहना है कि गांव में खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। वहीं, शंकर मंदिर के सामने शराब दुकान संचालित हो रही है, जिसका स्थान बदला जाना चाहिए।

महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने और मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

ड्रग्स तस्करी का शातिर आरोपित सादिक मेवाती गिरफ्तार

खरगोन : जिला पुलिस ने नशीले पाउडर (एमडी ड्रग्स) की अवैध तस्करी के मामले में एक और फरार आरोपित सादिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है। इस नेटवर्क में अब तक कुल चार आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शातिर आरोपित सादिक मेवाती पर पूर्व से ही हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह है मामला

गत 25 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तनवीर निवासी खरगोन, शाहनवाज उर्फ शानू निवासी खंडवा और आसिफ निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक कार जब्त की गई थी। आरोपितों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पूछताछ में खुला सादिक मेवाती का नाम

पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने खुलासा किया था कि वे जब्त की गई ड्रग्स में से दो ग्राम बालसमुद निवासी सादिक मेवाती को बेचने के लिए दे चुके थे। वे पहले भी कई बार सादिक को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने सादिक मेवाती को भी प्रकरण में आरोपी बनाया।

ठिकाने बदलकर भाग रहा था आरोपित

आरोपी सादिक शातिर प्रवृत्ति का है और लगातार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सादिक बलगांव फाटे के पास देखा गया है। इसके बाद थाना कोतवाली और थाना कसरावद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बलगांव फाटे से सादिक मेवाती को दबोच लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया गया है। आरोपित सादिक पिता सुल्तान मेवाती निवासी बालसमुद थाना कसरावद पर पूर्व से ही विभिन्न थानों में तीन गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी बीएल मंडलोई के नेतृत्व में मनमोहनसिंह बघेल, श्याम पंवार, संतोष शुक्ला सहित साइबर टीम व कसरावद पुलिस शामिल रही।

यह भी पढ़ें- शराब विरोधी आंदोलन को मिला विधायक का साथ