• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में खेत से गोभी तोड़ने पर वृद्ध को पीटा, एक माह बाद मौत, परिजन ने किया हंगामा

जिले के ऊन थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शनिवार को परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 07:57:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 07:57:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खरगोन में खेत से गोभी तोड़ने पर वृद्ध को पीटा, एक माह बाद मौत, परिजन ने किया हंगामा
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बनी हंगामें की स्थिति। -नईदुनिया

HighLights

  1. पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बनी हंगामे की स्थिति
  2. परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।
  3. मारपीट करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : जिले के ऊन थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शनिवार को परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मारपीट करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

यह पूरी घटना ग्राम पनवाड़ा में घटित हुई थी। परिजनों के अनुसार महज खेत से फुल गोभी तोड़ने की बात पर खेत मालिक ने वृद्ध की पिटाई की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने उपचार के बावजूद दम तोड़ दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कुमार पिता गण्या बड़ोले की शुक्रवार को मृत्यु हो गई।


परिजन शव लेकर सीधे ऊन थाना पहुंचे

परिजन इसके बाद शव लेकर सीधे ऊन थाना पहुंचे और अपनी व्यथा पुलिस के सामने रखी। परिजन मेहताब बड़ोले और नहाला गण्या का आरोप है कि गत छह अक्टूबर को संजू तंवर ने मृतक गणया को खेत से गोभी का फूल तोड़ने की बात पर नाराज होकर गाली-गलौच करते हुए लकड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें उसके हाथ और कमर में गंभीर फ्रेक्चर आ गए।

गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर भी ले जाया गया

परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे ग्राम सरपंच किनोर सिंह पटेल ने बताया मारपीट से घायल कुमार को गत छह अक्टूबर को खरगोन के जिला अस्पताल में उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर भी ले जाया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए, जहां वह पिछले 15 दिनों से घायल अवस्था में ही था और बिस्तर पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। परिजनों ने पिटाई करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आक्रोश जताते ऊन थाना

पुलिस के एसआई विनोद पटेल से तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में भी प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- खंडवा में रिश्तों का कत्ल, जिस चचेरे भाई को बेटे की तरह पाला; उसी ने चाकू घोंपकर ले ली जान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।