• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में रिश्तों का कत्ल, जिस चचेरे भाई को बेटे की तरह पाला; उसी ने चाकू घोंपकर ले ली जान

जिस चचेरे भाई को परिवार ने बचपन से बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने विवाद के दौरान चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली।

By Ashwin RathoreEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:55:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 12:06:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खंडवा में रिश्तों का कत्ल, जिस चचेरे भाई को बेटे की तरह पाला; उसी ने चाकू घोंपकर ले ली जान
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दीवाली पर शराब पीने के दौरान विवाद
  2. बीच-बचाव करने पहुंचे संजू की मौत
  3. गर्भवती पत्नी को नहीं दी घटना की खबर

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव में सामने आई है। यहां जिस चचेरे भाई को परिवार ने बचपन से बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने विवाद के दौरान चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली।

मृतक की पहचान संजू (पिता तुकाराम) के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई प्रिंस (पिता राधेश्याम) पर है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर परिवार के लोग एक साथ बैठकर उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान शनिवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद संजू के बड़े भाई और चचेरे भाई प्रिंस के बीच शुरू हुआ था।


दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने लगे। संजू भी झगड़ा शांत कराने के लिए पहुंचा। इसी दौरान गुस्से में आए प्रिंस ने घर के अंदर से चाकू लाकर संजू पर हमला कर दिया। चाकू का वार उसके पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों को झटका, एमपी हाई कोर्ट ने कहा- प्रमाणिकता साबित करना भी जिम्मेदारी

घटना की सूचना मिलने पर पिपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजू को खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जिसे पिता की मौत के बाद दिया सहारा, उसी ने उजाड़ दिया परिवार

इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी प्रिंस के पिता राधेश्याम का कई साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद संजू, उसके बड़े भाई और पिता तुकाराम ने ही प्रिंस को बचपन से अपने साथ रखकर बेटे की तरह पाला था। परिवार ने उसे हर तरह से सहारा दिया, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वही प्रिंस एक दिन संजू की हत्या कर देगा।

आठ माह की गर्भवती पत्नी को नहीं दी मौत की सूचना

संजू की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। परिवार ने उसे और मृतक की बुजुर्ग मां को अभी तक संजू की मौत की जानकारी नहीं दी है। उन्हें फिलहाल यही बताया जा रहा है कि संजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है, ताकि अचानक यह खबर मिलने से उन्हें गहरा सदमा न पहुंचे। संजू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पिपलोद थाना प्रभारी विक्रम धार्वे के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में सर्दी की धीमी रफ्तार, नवंबर के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर; पारा 33 डिग्री पहुंचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।