• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन के भीकनगांव में बुजुर्ग के साथ 60 हजार रुपये की लूट, बैग छीन ले गए बाइक सवार दो बदमाश

मध्य प्रदेश के भीकनगांव में एक बुजुर्ग के हाथ से 60 हजार रुपये से भरा बैग छीनने की वारदात सामने आई है। बाइक सवार लो लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया ह...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 01:36:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 01:49:00 PM (IST)
खरगोन के भीकनगांव में बुजुर्ग के साथ 60 हजार रुपये की लूट, बैग छीन ले गए बाइक सवार दो बदमाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के भीकनगांव में एक बुजुर्ग के साथ दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हो गई। बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से 60 हजार रुपये से भरा बैग छीन ले गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात के बाद बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास के इलाकों में बाइक सवार लुटेरों की तलाश में वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।

इधर... बदमाशों ने किराना दुकान से नकदी के साथ चुराए काजू और बादाम

खरगोन शहर के चित्तौड़गढ़- भुसावल हाइवे स्थित अति व्यस्ततम मार्ग बिस्टान रोड पर संचालित हो रही एक किराना दुकान से सोमवार रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की विशेषता यह रही कि चोरों ने नकदी के साथ ड्राईफ्रूट की चोरी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। त्योहारी सीजन में हुई चोरी से दुकानदारों में डर और दहशत है।


दुकान संचालक आनंद गुजराती ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा नजर आया। इसके बाद तत्काल थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोली। गुजराती ने बताया कि चोर छत के रास्ते दुकान के पिछले हिस्से में पहुंचे।

चोरों ने आराम से दुकान की तलाशी ली और सारा सामान बिखरा दिया। ड्राज में रखी करीब 10 हजार रुपये की 5,10 के साथ एक- दो रुपये की चिल्लर चोरी करने के साथ ही 5-5 किलो के काजू- बादाम की थैलियां भी चोरी कर ले गए।