बड़वाह में कुत्ते का आतंक...3 बच्चों समेत नौ लोगों को बनाया निशाना, बच्ची की होगी सर्जरी
सिविल अस्पताल के डॉ. बादल ओसारी ने बताया कि आरोही की स्थिति गंभीर है, उसके कान की सर्जरी करनी पड़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक यही श्वान पहले माचलपुर में भी लोगों को काट चुका है। वहां से भगाए जाने के बाद उसने बेरफड़ में बुजुर्ग और बेरफड़ खुर्द में लोगों पर हमला किया।
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 09:16:39 PM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 09:16:39 PM (IST)
कुत्ते ने 9 लोगों को काटा। नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। बड़वाह से 16 किमी दूर बेरफड़ गांव में एक कुत्ते ने सोमवार को 9 लोगों को काट लिया, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट चार साल की आरोही को आई है। श्वान ने उसका आधा कान काट लिया और सिर की चमड़ी भी उखाड़ दी। घायलों ने बड़वाह अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है।
तीन बच्चे पर किया हमला
आरोही तीन दिन पहले ही अपनी मां के साथ कपास्थल से यहां रहने आई थी। वह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी श्वान ने हमला कर दिया। वहीं, 14 साल के पूरण पुत्र सुखलाल बिल्लोरे को भी श्वान ने सिर और हाथ में काटा है। वह गांव में पानी की टंकी के पास खेल रहा था। दोनों बच्चों को पहले बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: मौत का तार...करंट की चपेट आने से बाइक सवार तीन की मौत, जा रहे थे मंदिर
बच्ची की कान की करनी पड़ सकती है सर्जरी
सिविल अस्पताल के डॉ. बादल ओसारी ने बताया कि आरोही की स्थिति गंभीर है, उसके कान की सर्जरी करनी पड़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक यही श्वान पहले माचलपुर में भी लोगों को काट चुका है। वहां से भगाए जाने के बाद उसने बेरफड़ में बुजुर्ग और बेरफड़ खुर्द में लोगों पर हमला किया। अन्य घायलों ने बड़वाह अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है।