• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 मापी गई तीव्रता

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में शनिवार सुबह करीब 9:16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।

By Vivek ParasharEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:24:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:50:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग।

HighLights

  1. कंपन से थरथराए घर और बर्तन, दहशत में घरों से बाहर निकल आए स्थानीय निवासी
  2. कसरावद, झिरनिया और गोगांव सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी महसूस हुए झटके
  3. एसडीएम ने की कंपन की पुष्टि, प्रशासन द्वारा भूकंप मापी केंद्र से जुटाई जा रही जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय सहित लगभग पूरे जिले में शनिवार सुबह करीब 9:16 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान जमीन के अंदर से किसी भारी वाहन के गुजरने जैसा कंपन महसूस हुआ। कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों के बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता।

लोगों ने बताया की भूकंप का तेज कंपन महसूस हुआ। यह कुछ देर तक जारी रहा। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और इस बात की पुष्टि एक दूसरे से करने लगे। वही कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भूकंपन के मैसेज तेजी से वायरल हुए।


जेतापुर निवासी जगदीश भावसार ने बताया कि तेज भूकंपन से दीवार व बर्तनो के हिलने की घटना हुई। मास्टर कॉलोनी निवासी रोहित भावसार ने बताया पूरा घर थरथराकर हिला। जिला मुख्यालय की विभिन्न कालोनियों में लोगों ने कंपन महसूस किए जाने की पुष्टि की।

naidunia_image

अंचल में भी झटके

शनिवार सुबह जिला मुख्यालय सहित जिले के आंचल में भी तेज कंपन महसूस किया गया। इस दौरान कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग, गोगांव आदि क्षेत्र के लोगों ने भी जमीन के अंदर कंपन की बात कही। खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र में भूकंपन की सूचना कई जगह से मिली है। संबंधित भूकंप मापी केंद्र से जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिंगरौली में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता; राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने की पुष्टि

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।