• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

भिंड से खरगोन हथियार खरीदने आए पांच आरोपी गिरफ्तार, कार से 15 अवैध पिस्टल बरामद

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की गोगावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कि...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 04:00:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 04:00:35 PM (IST)
भिंड से खरगोन हथियार खरीदने आए पांच आरोपी गिरफ्तार, कार से 15 अवैध पिस्टल बरामद
प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. जिले के गोगावां पुलिस की कार्रवाई
  2. सिगनूर के व्यक्ति से हथियार खरीदने की बात सामने आई
  3. तलाशी में पुलिस को कार से 15 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिलीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की गोगावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 15 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं। इनकी कीमत करीब 2.25 लाख रुपए बताई गई है। हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में कुछ लोग अवैध हथियार लेकर बिलाली की ओर से गोगावां फाटे की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी गोगावां उपनिरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम घुघरियाखेड़ी स्थित गोगावां फाटे पर घेराबंदी की।

कार में पांच लोग सवार थे

कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की सफेद कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। कार में पांच लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 15 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिलीं। हथियारों के संबंध में आरोपितों से लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।


इसके बाद पुलिस ने भिंड जिले के विष्णु पिता पानसिंग चौहान (23), लवकुश पिता किशनपाल चौहान (26), शेलेन्द्र उर्फ गोलू पिता शिवचरण बघेल (18), रामगोपाल उर्फ बिहारी पिता अहिरवरण चौहान (24) और गुजरात के अहमदाबाद निवासी रोहित उर्फ बाबू पिता अमरनाथ (22) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध थाना गोगावां में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब आरोपितों को रिमांड पर लेकर हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि सिगनूर निवासी संबंधित व्यक्ति को भी विवेचना में आरोपित बनाया जाएगा।

दो आरोपियों पर पहले से आर्म्स एक्ट के मामले

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में लवकुश के खिलाफ भिंड देहात थाने में आर्म्स एक्ट सहित तीन प्रकरण दर्ज हैं। इनमें दो मामले आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं। वहीं रामगोपाल उर्फ बिहारी के खिलाफ अमायन थाने में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ मेहगांव थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं और रौन थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण भी दर्ज बताया गया है।

कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रितेश तायड़े, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी सहित थाना गोगावां का पुलिस बल शामिल रहा।

यह भी पढ़ें- बुरहानपुर में पुलिस की सख्ती के बाद तस्करों ने बदला तरीका, गरीब युवाओं को बना रहे ढाल; सात देसी पिस्टलों के साथ दो गिरफ्तार