• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में जमीन विवाद के चलते दशहरे की जगह 19 दिन बाद दीपावली पर हुआ रावण दहन

ग्राम छोटी कसरावद में जमीन विवाद के चलते इस बार दशहरे पर रावण दहन नहीं हो पाया था। ग्रामीणों ने आखिरकार 19 दिन के इंतजार के बाद दीपावली की रात रविवार को ढोल-ताशों व आतिशबाजी के बीच 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।

By Manoj BhatoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:11:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:14:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खरगोन में जमीन विवाद के चलते दशहरे की जगह 19 दिन बाद दीपावली पर हुआ रावण दहन
दीपावली पर रावण दहन हुआ।- नईदुनिया

HighLights

  1. दशहरे व दीपावली का उत्साह एक साथ, गूंजे श्रीराम के जयकारे
  2. दशहरा मैदान बचाओ समिति के माध्यम से रावण दहन किया गया
  3. विवाद के चलते दशहरे पर रावण दहन नहीं हो सका था

नईदुनिया न्यूज, कसरावद (खरगोन) : ग्राम छोटी कसरावद में जमीन विवाद के चलते इस बार दशहरे पर रावण दहन नहीं हो पाया था। ग्रामीणों ने आखिरकार 19 दिन के इंतजार के बाद दीपावली की रात रविवार को ढोल-ताशों व आतिशबाजी के बीच 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।

इस दौरान गांव में दशहरे व दीपावली का उत्साह एक साथ नजर आया। रावण दहन के साथ ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दीपावली के पर रावण दहन देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। श्री सांवरिया ग्रुप की ओर से भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की आकर्षक झांकी सजाई गई।


दशहरा मैदान बचाओ समिति के माध्यम से रावण दहन किया गया

वहीं नवगठित दशहरा मैदान बचाओ समिति के माध्यम से रावण दहन का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ग्राम पंचायत द्वारा रावण का पुतला तैयार करवाकर दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता था।

जमीन विवाद के कारण टला था आयोजन

दरअसल 20 अक्टूबर को दशहरे पर पारंपरिक स्थल पर रावण दहन होना था, लेकिन दहन स्थल की निजी जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन ने निजी जमीन होने से अन्य स्थान पर रावण दहन करने के निर्देश दिए थे। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पारंपरिक स्थल पर ही आयोजन कराने की मांग की।

विवाद के चलते दशहरे पर रावण दहन नहीं हो सका था

विवाद के चलते दशहरे पर रावण दहन नहीं हो सका था। मामले में एसडीएम अनिल जैन व थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाइश भी दी थी, लेकिन ग्रामीण अपने पारंपरिक स्थल पर ही रावण दहन कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद 19 दिनों तक रावण दहन का इंतजार करना पड़ा। दीपावली की रात रावण दहन के साथ ही दीपों की रोशनी, आतिशबाजी व जय श्रीराम के जयघोष के बीच गांव में उत्सव का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- रावण की ससुराल मंदसौर में सजता है कुबेर का दरबार; शिव पंचायत में विराजित होते हैं धन के देवता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।