• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेब सीरिज 'शुभ रात्रि' के लिए फिल्माए दृश्य

हिंदुस्तान का दिल मध्यप्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। सारे बड़े फिल्म मेकर्स और स्टार मध्यप्रदेश में फिल्म वेब सीरिज और टीवी ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 31 Dec 2020 12:25:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 31 Dec 2020 12:25:29 AM (IST)
वेब सीरिज 'शुभ रात्रि' के लिए फिल्माए दृश्य

धरगांव (नईदुनिया न्यूज)। हिंदुस्तान का दिल मध्यप्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। सारे बड़े फिल्म मेकर्स और स्टार मध्यप्रदेश में फिल्म वेब सीरिज और टीवी शो की शूटिंग के लिए आ रहे हैं। गांव में ट्वाइलाइट इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत वेब सीरिज 'शुभ रात्रि' की शूटिंग पिछले चार दिनों से गांव के जागीरदार ठाकुर भीम सिंह सोलंकी के निवास स्थल रावले में चल रही है। इस वेब सीरिज की शूटिंग के लिए पांच दिन का शेड्यूल तय किया गया है जिसमें तीन दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इसमें वेब सीरिज के निर्माता सुशांत बालिगा, लेखक संदीप बालन इस वेब सीरिज में लीड एक्टर आसिफ खान, अंजलि बरौठ, अतुल श्रीवास्तव, नीलू कोहली, शुभांगी लटकर, संजय भाटिया आदि कलाकार अपना रोल अदा कर रहे हैं। आसिफ खान (मिर्जापुर फेम) ने जैसी वेब सीरिज में काम किया है। अतुल श्रीवास्तव ने दबंग, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म में सलमान के पिता का रोल अदा किया है। 'शुभ रात्रि' वेब सीरिज में जिस स्थान पर शूटिंग हो रही है उस घर में शादी की तैयारियों और रस्मों को फिल्माया गया है। हल्दी की रस्म व अन्य रस्म अदा की गई। इसमें बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शादी किस प्रकार से की जाती है।


इंदौर लाइन प्रोडूयूसर हर्ष दवे ने बताया कि हमें इस स्थान की जानकारी महेश्वर में लोकेशन का काम देख रहे शुभम व्यास द्वारा दी गई। फिर इस लोकेशन को देखने आए तो बड़ी खूबसूरत लगी। यह जगह अच्छी है। पूरा गांव हमें मदद कर रहा है। इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के लिए भविष्य में भी इस स्थान पर शूटिंग करेंगे। शूटिंग करने के लिए 50 सदस्यों की टीम आई है। सभी कोविड के नियमों का पालन करते हुए अपने काम कर रही है।