• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन सांसद का विवादित बयान, बोले- धार्मिक जुलूसों में डीजे पर नशा करके नाचते हैं 90% युवा; कांग्रेस ने बताया जेन-जी का अपमान

खरगोन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि शिवडोला, नवरात्र व गणेश विसर्जन की झांकियों में बजने वाले डीजे की धुन पर 90 प्रतिशत युवा व युवतियां चार-चार, ...और पढ़ें

By Manoj BhatoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:42:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:50:08 PM (IST)
खरगोन सांसद का विवादित बयान, बोले- धार्मिक जुलूसों में डीजे पर नशा करके नाचते हैं 90% युवा; कांग्रेस ने बताया जेन-जी का अपमान
ग्राम डोलानी में संबोधित करते सांसद गजेंद्र सिंह पटेल।

HighLights

  1. खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल का विवादित बयान
  2. बोले- डीजे व दारू का आपस में गहरा संबंध
  3. कांग्रेस हमलावर, बताया युवाओं का अपमान

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी व खरगोन-बड़वानी से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने धार्मिक जुलूसों (चल समारोह) और उत्सवों में साउंड सिस्टम (डीजे) और नशे को एक साथ जोड़कर बयान दिया है।

पटेल ने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित कसरावद तहसील के ग्राम डोलानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि शिवडोला, नवरात्र व गणेश विसर्जन की झांकियों में बजने वाले डीजे की धुन पर 90 प्रतिशत युवा व युवतियां चार-चार, पांच-पांच घंटे तक नशा करके नाचते हैं।

तेज डीजे का युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा

पटेल ने कहा कि डीजे व दारू का आपस में गहरा संबंध बन चुका है, जिससे युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही है। किसी नियत स्थान पर सीमा में बजने वाला साउंड अलग बात है, लेकिन रैलियों व जुलूस में तेज डीजे का युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।


यह भी पढ़ें- कमजोर मानसून से एमपी में गहराया कृषि संकट, फसलों का उत्पादन 4 लाख टन घटने के आसार, 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया और माफी की मांग

पटेल के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। जिलाध्यक्ष रवि नाइक ने कहा है कि भाजपा सांसद ने धार्मिक व सामाजिक उत्सवों में भाग लेने वाले युवाओं को नशेड़ी कहकर अपमानित किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

युवाओं से पांच बच्चे पैदा करने की कर चुके हैं अपील

बता दें कि पिछले दिनों इन्हीं भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल ने हिंदू युवाओं से जल्दी शादी और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि देश में डेमोग्राफिक पैटर्न बदल रहा है। हमारा बर्थ रेट 1.9 है, जबकि दूसरे समुदाय का 2.9 है। युवा आज 30-35 की उम्र में शादी कर रहे हैं और एक या कोई बच्चा नहीं कर रहे।