MP News: VIDEO धामनोद में शादी समारोह में दूषित भोजन से 500 लोग बीमार
MP News जानकारी मिली है कि समारोह में करीब 500 लोग फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गए जिसमें महेश्वर तहसील के करीब 18 लोग महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बाद आकर भर्ती होना शुरू हो गए। शादी समारोह पाटीदार समाज में था।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 02 Dec 2022 07:49:31 PM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Dec 2022 08:00:15 PM (IST)
MP News: महेश्वर। समीपस्थ धामनोद नगर में देवीजी मंदिर में आयोजित शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस समारोह में 2500 लोगों का भोजन रखा गया । बताया जाता है कि भोजन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। भोजन करने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त होना शुरू हो गया। इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी मिली है कि समारोह में करीब 500 लोग फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गए जिसमें महेश्वर तहसील के करीब 18 लोग महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बाद आकर भर्ती होना शुरू हो गए। शादी समारोह पाटीदार समाज में था। धामनोद के समस्त अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया गया है, वहीं महेश्वर के लोग श्री विष्णु श्री हास्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुए हैं।
शादी समारोह में गये मरीज धीरज पाटीदार ने बताया कि हमने पानीपुरी एवं रसमलाई खाई थी जिसके बाद हमें उल्टी दस्त होना शुरू हो गए। शादी में दोनों परिवारों ने संयुक्त रूप कार्यक्रम का आयोजन किया था।